फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Form 12d will have to be filled for voting by postal ballot

पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए भरना होगा फार्म 12 घ

Fri, 14 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Form 12d will have to be filled for voting by postal ballot
इस बार के विधानसभा चुनाव में बुजुर्ग यानी 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले ऐसे मतदाता व दिव्यांगजन जो मतदेय स्थल तक पहुंचने में असमर्थ हैं, उन्हें घर से मतदान करने का मौका मिलेगा। इसके लिए निर्वाचन कार्यालय की ओर से टीम गठित की जा रही है। हालांकि घर से मतदान करने के लिए यानी पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए मतदाता को फार्म 12 घ भरना होगा। उधर, निर्वाचन कार्यालय ने ऐसे मतदाताओं की सूची तैयार कर लिया है। बीएलओ के माध्यम से फार्म भरवाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने इस बार बुजुर्गों, दिव्यांगजनों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा दे रखी है, परंतु इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। जो मतदाता 80 वर्ष से अधिक उम्र के हैं अथवा दिव्यांग हैं, उनके लिए आयोग ने पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा दी है। इसके लिए आवश्यक है कि संबंधित लोग फार्म 12 घ (12डी) भरें। फार्म बीएलओ को भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए प्रचार - प्रसार भी किया जा रहा है। जिनके फार्म बूथ लेबल अफसर के माध्यम से जमा होंगे, उन्हीं को ये सुविधा मिलेगी। जो लोग फार्म 12 डी नहीं भरेंगे, उन्हें मतदेय स्थल तक आकर मतदान करना होगा। ज्यादा से ज्यादा मतदान हो, इसके लिए तैयारी की जा रही है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस बार हर मतदान केंद्र पर व्हील चेयर या ट्राइसाइकिल रखी जाएगी। दिव्यांगजन व बुजुर्ग अथवा ऐसे मतदाता जो बूथ तक जाकर वोट देने में असमर्थ हैं और पोस्टल बैलेट से मतदान नहीं कर पाए, उन्हें इसकी मदद मिलेगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कुमुद श्रीवास्तव का कहना है कि ऐसे दिव्यांग मतदाता जो मतदान केंद्र तक चलकर नहीं जा सकते व 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जाएगा। इसके लिए उन्हें फार्म 12 घ भरना होगा। फार्म बीएलओ के माध्यम से मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा मतदान पर जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed