फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Forgot to build drain after constructing road, traders face traffic jam

Bhadohi News: सड़क बनाकर नाली बनाना भूले, जाम झेल रहे व्यापारी

Mon, 11 May 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Forgot to build drain after constructing road, traders face traffic jam
स्थानीय बाजार के स्टेशन रोड पर एक करोड़ खर्च करने के बाद जलभराव और जर्जर सड़क की समस्या खत्म हो गई है लेकिन सीसी रोड निर्माण के बाद नाली न बनाए जाने से सड़क पटरी से ऊंची हो गई है। इससे हर दिन बाजार में घंटों जाम लग रहा है। राहगीरों को जाम के साथ पुलिस की कार्रवाई का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


चौरी बाजार में मुख्य तिराहे से परसीपुर रेलवे फाटक तक पीडब्ल्यूडी की ओर से 600 मीटर सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। करीब एक करोड़ की लागत से सीसी रोड के निर्माण के साथ दोनों तरफ पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण भी होना था, लेकिन सीसी रोड बनने के एक महीने बाद भी नाली के निर्माण के लिए कोई पहल नहीं हो पाई है। इससे व्यापारियों और राहगीरों की समस्या बढ़ गई है। बाइक भी सड़क के नीचे नहीं खड़ी हो पा रही है। राहगीर अपनी बाइक को सड़क पर ही किनारे खड़ी करते हैं। इन दिनों शादी विवाह का सीजन चल रहा है। दुकान के सामने ही सड़क पर लोग बाइक खड़ी करके खरीदारी में करने जा रहे हैं। इससे सड़क पर जाम के हालात बन जा रहे हैं। स्टेशन रोड के 600 मीटर दायरे में इंटर काॅलेज, स्कूल, बैंक, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, पुलिस चौकी के अलवा बड़े प्रतिष्ठान है। - योगेन्द्र नारायण, जेई, पीडब्ल्यूडी ने कहा कि शादी विवाह का सीजन चल रहा है। जिससे मजदूर मिल नही रहे हैं। जिससे नाली का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। बात हो रही और सप्ताह के अंदर नाली के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed