फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   For the first time this season, the minimum temperature reached 7.6 degrees Celsius, a two-day cold day alert.

Bhadohi News: इस सीजन में पहली बार 7.6 डिग्री सेल्यिसय पहुंचा न्यूनतम तापमान, दो दिन कोल्ड डे का अलर्ट

Sun, 04 Jan 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
For the first time this season, the minimum temperature reached 7.6 degrees Celsius, a two-day cold day alert.
ज्ञानपुर नगर में  घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर जाते वाहन चालक। संवाद
जिले में शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम पारा ढाई डिग्री गिर कर 7.6 डिग्री पहुंच गया। ठंड से लोग कांपते नजर आए। मौसम विभाग ने जिले में दो दिनों तक कोल्ड की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में इस समय कोहरे संग पछुआ हवा के कारण तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शनिवार की सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता 15 मीटर रही। शनिवार को शुक्रवार की अपेक्षा 2.5 डिग्री की कम न्यूनततम तापमान दर्ज किया गया। जिले में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। इससे पहले एक जनवरी को 8.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। ठंड के चलते लोग काम नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को सुबह नाै बजे तक कोहरा छाया रहा। दिनभर सूर्यदेव नहीं दिखे। सूर्यास्त होने से पहले ही लोग दुकान बंद कर घर पहुंच गए। जिले में घने कोहरे के बीच सफर करना मुश्किल हो गया है। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर ही घर से निकले। कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार को अधिकतम पारा 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया जिले में दो दिनों तक कोल्ड डे की स्थित बनी रहेगी। बिना काम के लोगों को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। कोहरे संग पछुआ हवा के कारण तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। भदोही। जिले में ठंड के कारण लोग घर से नहींं निकल रहे हैं। लोगों अलाव के सामने ही समय बीता रहे हैं। चट्टी चौहाहों पर नगर पालिका ने जो अलाव की व्यवस्था की है। वह नाकाफी सिद्ध हो रही है। यही कारण है कि लोग अपने दुकानों के बाहर अलाव जलाकर घंटों बैठ कर समय बिता रहे हैं। स्टेशन रोड, मेनरोड, अंबर नीम, रेलवे स्टेशन, इंदिरा मिल, नेशनल तिराहा, रजपूरा चौराहा और नईबाजार चौराहों पर हलांकि नगर पालिका ने अलाव की व्यवस्था कराई है लेकिन इससे कहीं अधिक स्थानों पर निजी संसाधनों से लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed