फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Foot slipped while boarding a moving train, the passenger narrowly escaped

चलती ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसला, बाल-बाल बचा यात्री

Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Foot slipped while boarding a moving train, the passenger narrowly escaped
पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुररोड स्टेशन पर शनिवार की शाम उस समय बड़ी अनहोनी होते-होते बच गई जब पैर फिसल जाने से यात्री कैलाश मुखिया (38) निवासी जीवसपुर, भीमपुर, सिफोलपुर-बिहार बाल-बाल बच गया। किसी तरह जान बचने पर आरपीएफ के जवानों ने कैलाश मुखिया को बचाकर इलाज कराया। कैलाश मुखिया ने बताया कि वह अपने पांच दोस्तों के साथ अप दानापुर-सिंकदराबाद एक्सप्रेस से बी-2 कोच में यात्रा कर रहा था। ट्रेन जैसे ही ज्ञानपुररोड स्टेशन पर रुकी तो वह कुछ सामान लेने के लिए उतरा था उसी समय ट्रेन चल दी। दौड़कर ट्रेन को पकड़ते समय पैर फिसल गया। आधा शरीर प्लेटफार्म के नीचे और आधा शरीर प्लेटफार्म से सटकर घीसटता रहा, लेकिन ट्रेन नहीं रुक सकी। यह दृश्य देख रहे लोग अवाक रह गए। आरपीएफ के रामजन्म सिंह ने बताया कि ट्रेन जाने के बाद मुकेश मुखिया को प्लेटफार्म के ऊपर खींचकर मामूली रुप से लगी चोट का इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed