{"_id":"677540952245e0881f041c63","slug":"flag-worship-amidst-chanting-of-mantras-in-semradh-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi : सेमराध में मंत्रोचार के बीच ध्वजपूजन, मकर संक्राति से जुटेंगे कल्पवासी,सुविधाओं को लेकर निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi : सेमराध में मंत्रोचार के बीच ध्वजपूजन, मकर संक्राति से जुटेंगे कल्पवासी,सुविधाओं को लेकर निर्देश
Wed, 01 Jan 2025 06:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 01 Jan 2025 06:48 PM IST
सार
सेमराधनाथ धाम में कल्पवास के 30 वें मकर माघ मेले का शुभारंभ हुआ। मकर संक्रांति से मां गंगा के तट पर कल्पवासियों का जमावड़ा होगा। भक्त यहां एक महीने तक रहेंगे। इसे लेकर ध्वजपूजन किया गया। जिलाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंत्रोचार के बीच ध्वजपूजन करते जिलाधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
काशी-विंध्य और प्रयाग के महासंगम स्थल महातीर्थ सेमराधनाथ धाम में कल्पवास के 30वें मकर माघ मेले का बुधवार को शुभारंभ हो गया। सपरिवार जिलाधिकारी विशाल सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के साथ महंत करूणाशंकर दास ने ध्वजपूजन एवं मां गंगा का पूजन अर्चन कर किया। मकर संक्रांति से मां गंगा के तट पर कल्पवासियों का जमावड़ा होगा, जो एक महीने तक रहेगा। सेमराधनाथ में कल्पवास मेले की तैयारी पखवारे भर पूर्व से चल रही है। बुधवार को बाबा सेमराधनाथ का दर्शन पूजन के बाद डीएम, एसपी कल्पवास स्थल पर पहुंचे। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
इसके बाद डीएम, एसपी संग डीएम की पत्नी डॉ. दिव्या सिंह ने गुरू मंहत की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि गंगा तट पर विगत 30 वर्षाे से माघ मेलें में कल्पवास का आयोजन किया जा रहा है।जिलाधिकारी ने कल्पवास मकर माघ मेला की भव्यता को देखकर इसे प्रस्ताव बनाकर प्रांतीय मेला घोषित करने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने का आश्वासन दिया। साथ ही धर्मार्थ कार्य विभाग या पर्यटन विभाग की ओर से यहां पर गेस्ट हाउस निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। मंदिर, मेला क्षेत्र में शौचालय, पेयजल और अस्पताल की उपलब्धता पर जोर दिया।
विज्ञापन
13 जनवरी से शुरू हो रहे कल्पवास माघ मेलें में श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग को सड़क मार्ग के लिए चकर प्लेट, बिजली विभाग से प्रकाश की सुचारू व्यवस्था, साफ-सफाई, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, साउण्ड व्यवस्था, जिला पंचायत विभाग की ओर से मेला परिसर में टेंट, शौचालय, बैरिकेटिग, वन विभाग की तरफ से लकड़ी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। चिकित्सा अधीक्षक डीघ के नेतृत्व में डीएम, एसपी ने टीबी मरीजों को पोषण पोटली दिया। एसपी ने बताया कि मेले में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था रहेगी। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. दिव्या सिंह ने महिलाओं, बालिकाओं को और अधिक स्वांवलम्बी बनाते हुए उनके सशक्तिकरण पर बल दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह, एसडीएम एवं मेला प्रभारी अरूण गिरी, सीओ चमन सिंह चावड़ा, एक्सईएन जैनूराम, प्रधान सेमराध आलोक सिंह, अध्यक्ष माघ मेला समिति रामबली सिंह, अजीत प्रताप सिंह, नरेंद्र शुक्ला, शेरबहादुर, दिनेश सिंह आदि रहे।