{"_id":"644c21d0d3677c5f6d016374","slug":"five-smugglers-of-two-gangs-arrested-with-liquor-worth-32-lakhs-bhadohi-news-c-20-1-177440-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 32 लाख की शराब के साथ दो गिरोह के पांच तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 32 लाख की शराब के साथ दो गिरोह के पांच तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच और कोतवाली की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को शराब तस्करी के दो गिरोह का भंडाफोड़ किया। टीम ने दोनों गिरोह के सरगना सहित पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 32 लाख की अवैध शराब सहित फर्जी नंबर प्लेट लगे वाहन बरामद हुए हैं। गिरोह के सदस्य शराब को राजस्थान से बिहार ले जाकर ऊंचे दामों में खपाने की तैयारी में थे। पुलिस को चकमा देने के लिए अलग-अलग प्रांतों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहे थे। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ राजस्थान में दुष्कर्म, हत्या सहित एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि निकाय चुनाव को लेकर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। क्राइम ब्रांच के अलावा पुलिस की अलग-अलग टीमें रात में लगातार गश्त कर चेकिंग अभियान चला रही हैं। इसी कड़ी में ज्ञानपुर कोतवाली और क्राइम ब्रांच की टीम दुर्गागंज तिराहे के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इस बीच वाहनों से चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद किए गए। खास बात यह थी कि दोनों वाहनों में दो अलग-अलग गिरोह के सदस्य सवार थे। एसपी ने बताया कि दोनों गिरोह के पास से 32 लाख रुपये की कीमत के कुल 38 पेटी (2375 फ्रूटी पाउच) शराब बरामद किया गया। वहीं एक गिरोह के अजीत सिंह निवासी बनसुर, अलवर, अनिल यादव निवासी कोटलपुतली और भूपेन्द्र यादव निवासी पनियाला, जयपुर, राजस्थान और दूसरे गिरोह के नवीन यादव निवासी मुंडावर, राजस्थान व दिनेश कुमार निवासी किरतीसिंह पुरा राजस्थान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे शराब को राजस्थान से बिहार ले जाकर महंगे दामों पर बेचते हैं। पकड़ी गई शराब को भी बिहार ले जाने की योजना थी। हाइवे पर चेकिंग के डर से अंदर के रास्ते से होकर बिहार जाना चाहते थे।