{"_id":"6a8caa7d46915a4b4006ad7b","slug":"five-police-personnel-including-three-sub-inspectors-suspended-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-147699-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: तीन दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: तीन दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता व भ्रष्ट आचरण मिलने पर तीन उप निरीक्षक और दो पुलिस कर्मियों को सोमवार को निलंबित कर दिया। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की हिदायत दी। वहीं अधीनस्थ कर्मियों की कार्यप्रणाली पर नजर रखने का निर्देश दिया।आरोप है कि एक गांव की किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में लिखित शिकायत मिलने के बाद भी सदर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक श्याम नारायण यादव ने शिथिलता बरती। पीड़िता व उसकी मां को अपशब्द भी कहा। जांच के बाद शिकायत सही मिलने पर उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया।
इसी तरह औराई कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक विष्णुकांत मिश्रा ने विवेचनाओं के निस्तारण एवं लंबित विवेचनाओं के संबंध में उच्चाधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन नहीं किया। चौरी थाने में तैनात उप निरीक्षक महेंद्र राम ने मुकदमे में अपहृता की तलाश एवं आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इन सभी की कार्यप्रणाली की जांच कराई गई थी। इसमें लापरवाही पाई गई।
ऊंज थाने में तैनात मुख्य आरक्षी नगेंद्र कुमार गौतम व आरक्षी सुनील कुमार की इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो क्लिप प्रसारित हुई थी। इसमें दोनों जमीन के प्रकरण में अवैध तरीके से हस्तक्षेप करते दिखाए गए थे। दोनों की जांच की गई तो इनकी संलिप्तता मिली। इसके बाद एसपी ने इन सभी को निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि ड्यूटी में लापरवाही, उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना, विवेचनाओं में शिथिलता या पद का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के साथ प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।