गांव में मचा हड़कंप: भदोही में स्कूल से घर लौट रहीं सात छात्राएं संदिग्ध हाल में बेहोश, कारण किसी को पता नहीं
भदोही जिले के डीघ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कौलापुर में शनिवार दोपहर तीन बजे स्कूल से घर जाते समय पांच छात्राएं संदिग्ध हाल में बेहोश हो गईं। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले के डीघ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कौलापुर में शनिवार दोपहर तीन बजे स्कूल से घर जाते समय सात छात्राएं संदिग्ध हाल में बेहोश हो गईं। इससे क्षेत्र में खलबली मच गई। सभी को को सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया गया। डीएम गौरांग राठी, एसडीएम और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बेहतर उपचार का निर्देश अस्पताल अधीक्षक को दिया। किन कारणों से छात्राएं बेहोश हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका।
डीघ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में दोपहर तीन बजे छुट्टी हुई। सभी छात्र-छात्राएं स्कूल से बाहर निकलने लगे। ग्रामीणों के मुताबिक, उसी दौरान स्कूल गेट के बाहर छात्रा सुहाना (10) पुत्री मुमताज, राधा (11) पुत्री रामसागर, सोनम (11) पुत्री अमरदीप , गुड़िया (11) पुत्री राकेश प्रजापति, संजना (11) पुत्री अजय शंकर, लक्ष्मी (10) पुत्री सुनील, रीता (12) पुत्री शिवशंकर अचेत हो गई।
सभी छात्राएं चौथी कक्षा में पढ़ती है। इसके बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने आशंका जताई कि गर्मी और उमस के कारण छात्राएं अचेत हुईं हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण चंद्र यादव ने बताया कि तीन छात्राओं को काफी पहले से ही कुछ दिक्कत है। इसकी सूचना दी गई थी। अन्य छात्राओं के बेहोश होने की बात समझ से परे है।
सभी स्कूलों में पंखे, बिजली की कराएं जांच: डीएम
खबर मिलने पर जिलाधिकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सभी छात्राओं का हालचाल जाना। डीएम ने परिवार वालों को जांच का आश्वासन दिया। एसडीएम अश्वनी पांडेय, सीओ भवनुुश्वर पांडेय, कोतवाली प्रभारी सदानंद सिंह डीघ खंड शिक्षा अधिकारी फरहा रईस भी मौके पर पहुंची।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में बेहोश छात्राओं को देखने पहुंचे डीएम गौरांग राठी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों में पंखे और बिजली की स्थिति की जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जहां भी सुविधाएं नहीं होंगी, वहां तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी।
पढ़ें: ताबूत में किसी और का शव देख परिजनों के उड़े होश: शख्स की सऊदी अरब में हुई थी मौत, विमान से आई गलत डेड बॉडी
बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि छात्राओं के अचेत होने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा। चिकित्सकीय जांच में फूड प्वाइनिंग की बात सामने नहीं आई।