फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seeing someone elses body in the coffin, the relatives were blown away: the person died in Saudi Arabia, the

ताबूत में किसी और का शव देख परिजनों के उड़े होश: शख्स की सऊदी अरब में हुई थी मौत, विमान से आई गलत डेड बॉडी

Sat, 01 Oct 2022 09:43 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 01 Oct 2022 09:43 AM IST
सार

चंदौली निवासी जावेद अहमद इद्रीसी की सऊदी अरब में मौत हो गई। मौत के बाद  वाराणसी एयरपोर्ट पर शव लेने पहुंचे परिजनों ने ताबूत को खोला तो उनके होश उड़ गए। पता चला कि सऊदी अरब से दिल्ली के रास्ते पहुंचे ताबूत में रखा शव किसी और व्यक्ति का है।

विज्ञापन
Seeing someone elses body in the coffin, the relatives were blown away: the person died in Saudi Arabia, the
मृत्यु - फोटो : istock

विस्तार

सऊदी अरब में काम करने वाले चंदौली निवासी जावेद अहमद इद्रीसी की मौत के बाद उसके शव का इंतजार कर रहे परिजनों को शुक्रवार की शाम बड़ा झटका लगा। वाराणसी एयरपोर्ट पर शव लेने पहुंचे परिजनों ने ताबूत को खोला तो उनके होश उड़ गए। पता चला कि सऊदी अरब से दिल्ली के रास्ते पहुंचे ताबूत में रखा शव किसी और व्यक्ति का है।
विज्ञापन

इस घटना के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार किया तो एयरपोर्ट पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गयी। देर रात तक परिजन आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने के बाद शव उन्हें सौंपने की बात पर अड़े रहे। प्रकरण संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शव को शिवपुर पोस्टमॉर्टम हाउस में सुरक्षित करा दिया। 
विज्ञापन

 

मिली जानकारी के अनुसार चंदौली जिले के सिकंदरपुर गांव निवासी जावेद अहमद इद्रीसी सऊदी अरब में अल सुबोह मॉडर्न टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग ऑफिसर पद पर तैनात थे। पिछले सप्ताह तबीयत खराब होने कंपनी के लोगों ने उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने दूतावास से संपर्क कर जावेद का शव मंगवाने के लिए गुहार की। काफी प्रयास के बाद सऊदी अरब से विमान के जरिये दिल्ली पहुंचने के बाद शव इंडिगो एयरलाइंस के विमान से शाम के वक्त वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचा।
 जावेद के रिश्तेदार मो. नसीम, मो. वसीम, मो. आरिफ, मो. जब्बार सहित अन्य लोग शव लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। लिखा-पढ़ी के बाद उन्होंने शव रिसीव किया। परिजनों ने जब ताबूत खोल कर देखा तो उसमें जावेद अहमद की जगह किसी दूसरे व्यक्ति का शव था। यह देख परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। बताया कि मृतक को एक लड़की और एक लड़का है। 22 वर्षीय लड़का शोएब अख्तर बीटेक कर रहा है जबकि 16 वर्षीय बेटी मुस्कान इंटर में पढ़ाई कर रही है।

किसी दूसरे का शव पहुंचने के कारण परिजनों के इनकार के बाद उसे शिवपुर पोस्टमॉर्टम हाउस में सुरक्षित करा दिया गया है। चंदौली प्रशासन को सूचना भेज दी गई है कि वह इस मामले में आगे की कार्रवाई करें।- कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed