फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five die from Corona, 166 new patients found

कोरोना से पांच की मौत, 166 नए मरीज मिले

Wed, 05 May 2021 06:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Five die from Corona, 166 new patients found
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। 24 घंटे में पांच संक्रमितों की जान चली गई। इसमें तीन निजी और दो एल टू अस्पताल में भर्ती थे। जबकि 166 नए मरीज मिले। चार स्वास्थ्यकर्मी और दो बैंककर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डीघ के तिलंगा गांव के दो परिवारों में 10 संक्रमित मिलने से गांव में खलबली मच गई।
विज्ञापन

कालीन नगरी से कोरोना की काली छाया कम नहीं हो रही है। तेजी से बढ़ते संक्रमण के कारण अप्रैल में हर रोज 150 से संक्रमित मिले। मई में दो दिन 30 के करीब मरीज मिले, लेकिन बुधवार को एक बार फिर संक्रमितों की संख्या 166 पहुंच गई। इसमें सुरियावां सीएचसी के दो, डीघ के दो सहित कुल चार स्वास्थ्यकर्मी, सुरियावां में यूबीआई शाखा के दो बैंककर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा तिलंगा गांव में 10, भदोही के जमुनीपुर कॉलोनी में पांच, ज्ञानपुर में छह, दरवांसी में दो, ओझापुर में दो, उपरदहां में दो, रयां में चार, चौगुना में दो, सेंट थामस स्कूल में एक, चकटोडर में एक, सुरियावां में तीन, जंगीगंज में दो, जंगीगंज में तीन सहित अन्य गांव में शामिल रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार से बुधवार शाम तक तीन निजी अस्पतालों और दो एल-2 अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की मौत हो गई। 189 संक्रमित कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। अब तक 5051 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 166 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 6136 हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 993 पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि नए संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर जरूरी दवाएं पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी घातक साबित हुई। अब तक अस्सी से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। पंचायत चुनाव के कारण गांवों में तेजी से संक्रमण फैला। हर रोज मिलने वाले संक्रमितों में 80 फीसदी मरीज गांव के ही शामिल रहते हैं। लापरवाही कम न हुई तो यह दायरा और भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed