फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five crore transformer reached Girai Electricity Subdivision

Bhadohi News: गिराई विद्युत उपखंड पहुंचा पांच करोड़ का ट्रांसफार्मर

Thu, 15 Jun 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Five crore transformer reached Girai Electricity Subdivision
ज्ञानपुर। गिराई वितरण उपखंड पर बुधवार को 63 एमवीए ट्रांसफार्मर पहुंच गया। पांच करोड़ की लागत वाले इस ट्रांसफार्मर को पारेषण विद्युत वितरण खंड वाराणसी की ओर से भेजा गया है। इससे वितरण खंड की क्षमता बढ़कर 160 एमवीए हो जाएगी और खंड से जुड़े 17 उपकेंद्रों पर काफी हद तक ओवरलोडिंग की समस्या का समाधान हो सकेगा। पारेषण विद्युत वितरण खंड वाराणसी की ओर से अभी चौरी और औराई उपकेंद्र पर भी 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर भेजा जाना है।
विज्ञापन

जिले में अक्सर ओवरलोडिंग की समस्या बनी रहती है। खासकर गर्मी के दिनों यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। ओवरलोडिंग जैसी समस्याओं के समाधान को देखते हुए पारेषण खंड वाराणसी जिले में औराई, गिराई और चौरी में 63 एमवीए की क्षमता वाले तीन ट्रांसफार्मर भेजे जाने हैं। इसी कड़ी में पारेषण खंड की ओर से गिराई उपखंड को ट्रांसफार्मर भेजा गया है। 63 एमवीए वाले इस ट्रांसफार्मर के लगने से उपखंड से जुड़े 17 उपकेंद्रों पर ओवरलोडिंग की समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकेगा। अधिशासी अभियंता पारेषण खंड चतुर्थ वाराणसी चंद्रशेखर ने बताया कि प्रथम 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर पांच करोड़ से अधिक कीमत में क्रय कर द्वितीय वितरण खंड गिराई उपकेंद्र को उपलब्ध भी करा दिया गया है।
विज्ञापन

गिराई वितरण खंड से जुड़े वहिदानगर, सीतामढ़ी, सेमराध, रमईपुर, अकोढ़ा, ज्ञानपुर प्रथम व द्वितीय के साथ ही लालानगर, घोसिया सहित अन्य उपकेंद्र शामिल हैं। इन उपकेंद्रों से लगभग सवा लाख उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। गिराई उपखंड पर वर्तमान में दो ट्रांसफार्मर 40-40 एमवीए और एक ट्रांसफार्मर 20 एमवीए का लगा हुआ है। अब 20 एमवीए वाले ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़कर 63 एमवीए हो जाएगी। क्षमता के बढ़ने पर 17 उपकेंद्रों के सवा लाख उपभोक्ताओं की ओवरलोड़िंग की समस्या दूर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed