फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five candidates filed papers

Bhadohi News: पांच उम्मीदवारों ने दाखिल किए पर्चे

Sat, 04 May 2024 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Five candidates filed papers
ज्ञानपुर। भदोही लोकसभा के लिए 25 मई को छठवें चरण में होने वाले मतदान को लेकर शुक्रवार को पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किए। दो नेताओं ने नामांकन फार्म खरीदे। शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार ललितेश पति त्रिपाठी को नामांकन करना था। इसके लिए तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कलेक्ट्रेट मुख्य गेट से सरपतहां मुख्यालय के पास तक पुलिस व पीएसी की तैनाती की गई थी। समय खत्म होने के ठीक आधे घंटे पहले ललितेश पति त्रिपाठी की ओर से नामांकन नहीं करने की सूचना मिली। वे अब शनिवार को नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे।
विज्ञापन

भदोही लोकसभा में 25 मई को छठवें चरण में मतदान होना है। इसके लिए 29 अप्रैल से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार की सुबह से ही नामांकन स्थल के पास हलचल बढ़ गई थी। इंडिया गठबंधन उम्मीदवार ललितेश पति त्रिपाठी के नामांकन की सूचना के दौरान आने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त कर दिया गया था। सरपतहां मुख्यालय मार्ग पर कलेक्ट्रेट से 200 मीटर की गई बैरिकेडिंग के पास दर्जनों पुलिस के जवान और पीएसी बल तैनात रही। वहीं मुख्य गेट से लेकर नामांकन स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। दोहपर 11 बजे से तीन बजे तक चलने वाले नामांकन के ठीक आधा घंटे पहले पार्टी संगठन की ओर से यह बताया जाता है कि तकनीकी कारणों से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी नामांकन नहीं करेंगे। वे शनिवार को दोपहर 12 बजे नामांकन स्थल पहुंचेंगे। इसके पहले जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में बनाए गए नामांकन कक्ष में पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

रिटर्निग अफसर विशाल सिंह व सहायक रिटर्निग अफसर भानसिंह के समक्ष सनातन संस्कृति रक्षा दल से पंकज कुमार द्विवेदी, परिवर्तन समाज पार्टी से नीतू श्रीवास्तव, राष्ट्र उदय पार्टी से कृष्ण देव पाल, निर्दलीय उम्मीदवार विकास मिश्रा और तीसरे मोर्चा पीडीएम के प्रेमचंद बिंद ने पर्चा दाखिल किया। प्रेमचंद बिंद ने एक मई को भी पर्चा दाखिल किया था। बसपा के उम्मीदवार हरिशंकर सिंह चौहान के लिए उनके प्रतिनिधि रामसिंह ने दो सेट और जय सवेरी मिशन पार्टी की उम्मीदवार उर्मिला देवी के लिए लालजी बिंद ने एक सेट में पर्चा खरीदा। अब नामांकन के लिए केवल दो दिन बचे हैं। रविवार को शासकीय अवकाश के कारण नामांकन नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------
अब तक 37 उम्मीदवार खरीद चुके हैं पर्चे
भदोही लोकसभा में प्रत्याशियों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक 37 उम्मीदवार पर्चे खरीद चुके हैं। कितने प्रत्याशी मैदान में रहेंगे, यह नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच के बाद पता चलेगा। छह उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं। नामांकन के पहले दिन 18, दूसरे दिन 10, तीसरे दिन दो, चौथे दिन पांच और पांचवे दिन दो सेट नामांकन पत्र खरीदे गए। एक मई को दो नामांकन पत्र दाखिल हुए थे जबकि तीन मई को पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा। इसमें प्रेमचंद बिंद दोबारा पर्चा दाखिल करने पहुंचे।

------------------------------
शुभ मुहूर्त के चक्कर नहीं भरा पर्चा
इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार ललितेश पति त्रिपाठी के नामांकन के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। पार्टी कार्यकर्ता सुबह से लखनो के तिराहे के पास होने वाली जनसभा के लिए जुटने लगे। पुलिस फोर्स की तैनाती भी की गई थी। नामांकन का समय समाप्त होने के ठीक आधा घंटा पहले संगठन की ओर से सूचना दी गई कि तकनीकी कारणों से नामांकन शनिवार के लिए टाल दिया गया है। अब कहा जा रहा है कि शुभ मुर्हूत के चलते नामांकन टाला गया। यह भी चर्चा है कि सभा के दौरान सपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से नामांकन करने से रोका गया और बताया जा रहा है कि उनसे सपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने को कहा गया। कहा जा रहा है कि सपा अपने सिंबल पर ललितेश पति त्रिपाठी को लड़ाना चाहती है। ललितेश ने इससे इनकार किया है। उन्होंने बताया कि अभी ऐसी कोई बात नहीं है। शनिवार की सुबह सात से 12.30 तक शुभ मुहूर्त में पर्चा दाखिल किया जाएगा।
-------------------
भाजपा उम्मीदवार का भी नामांकन आज
लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार का दिन गहमागहमी भरा रहेगा। शनिवार को भाजपा उम्मीदवार डॉ. विनोद बिंद नामांकन करेंगे। उनके नामांकन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी शामिल होंगे। वे सिंहपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहां से जुलूस निकलकर मुख्यालय पहुंचेगे। शुक्रवार को नामांकन टलने के बाद शनिवार को इंडिया गठबंधन उम्मीदवार ललितेश पति त्रिपाठी भी नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। इसके चलते कचहरी परिसर में गहमागहमी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed