फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five bighas of wheat crop ashes due to short circuit

शॉर्ट सर्किट से पांच बीघा गेहूं की फसल राख

Sun, 10 Apr 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Five bighas of wheat crop ashes due to short circuit
ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर विद्युत उपकरणों के कारण शॉर्ट सर्किट की चिंगारी आए दिन आग लगने की घटना हो रही है। शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से पांच बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों के साथ फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी मेहनत करके किसी तरह से आग पर काबू किया।
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली के कठौता निवासी उमापति मिश्र, हर्ष मिश्र, मीना देवी, जयप्रकाश मिश्र ने बताया कि खेत में काटने के लिए छोड़ी गई दो बीघा गेहूं की फसल संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से जल गई। निजी पंप चलवाकर फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू किया। इसके अलावा औराई के जगन्नाथपुर-चकनवाजी गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से पवन व अन्य किसानों का मड़ाई के लिए रखे गेहूं के बोझ जल गए। कोइरौना थाना क्षेत्र के मनीपुर में आग लगने से वीरेंद्र प्रताप यादव, रामचंद्र यादव, गजराज यादव, बच्चूलाल यादव की दो बीघा से अधिक गेहूं की फसल जल गई। बाजार से सटे एक बस्ती में शिवकुमार सरोज के मड़हे में आग लगने से गाय भी झुलस गई। रविंद्र कुमार, अमृतलाल पाल, लालू यादव आदि ने जिला प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग की है। उप निरीक्षक अविनाश तिवारी ने बताया कि सीतामढ़ी उपकेंद्र से आपूर्ति बंद कराकर आग पर काबू किया जा सका। इसी क्रम में ऊंज थाना क्षेत्र के श्रीकांतपुर निवासी आद्या प्रसाद दुबे के खेत में लगी आग से एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य लालता प्रसाद चौबे ने क्षतिपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed