फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five arrested including the mastermind of inter-state sheep thieves, 97 sheep recovered

Bhadohi News: अर्न्तराज्यीय भेड़ चोरों के सरगना सहित पांच गिरफ्तार, 97 भेड़ बरामद

Mon, 12 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Five arrested including the mastermind of inter-state sheep thieves, 97 sheep recovered
अंतरजनपदीय भेड़ चोर गिरोह का पर्दाफास करने के बाद आरोपी के साथ में पुलिस लाइन में खड़ी पुलिस टीम। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को भेड़ चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना सहित पांच आरोपियों को दबोच लिया। कठौता मोड़ के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से चोरी के 97 भेड़ और हथियार बरामद हुए। आरोपी भेड़ चोरी करने के पहले रेकी करते थे। भेड़ चुराकर चित्रकूट ले जाकर रखते थे। वहां से भेड़ों को बेचते थे।
विज्ञापन

जनपद में लगातार भेड़ चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बनी थीं। एक नवंबर को गोपीगंज क्षेत्र के गांधी गांव में नहर के किनारे से सूर्यबली पाल को बेहोश कर की 75 भेड़ों को चोरी कर लिया गया था। इसके बाद 20 नवंबर की रात में चोर कोठरा गांव में हाईवे किनारे और 26 नवंबर को कंसापुर से बड़ी संख्या में भेड़ों को चुरा ले गए थे।
विज्ञापन

इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम का गठन किया। टीम भेड़ चोरों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच, शनिवार की देर रात सूचना मिली कि भेड़ चोर फिर चोरी की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर टीम ने कठौता मोड़ से घेराबंदी कर गिरोह के सरगना खुर्शीद अंसारी निवासी जवां, मध्यप्रदेश के साथ मोहम्मद सोहराब निवासी गोपीगंज, निगम अली उर्फ काऊ निवासी रीवा, मध्यप्रदेश, समीम कुरेशी निवासी घूरमी, प्रयागराज और जिन्नत खां निवासी बरगढ़ चित्रकूट को गिरफ्तार कर लिया।

टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर 97 भेड़, दो कारतूस और चोरी की घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी भेड़ चोरी से पहले रेकी करते थे। उसके बाद भेड़ पालकों को बेहोश कर भेड़ चोरी करते थे। चोरी के भेड़ों को चित्रकूट ले जाकर रखते थे। वहीं से बेच देते थे। एसपी ने गिरफ्तारी वाली टीम को 25 हजार पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed