फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five absent with two doctors, salary cut

दो चिकित्सक संग पांच गैरहाजिर, वेतन कटा

Thu, 18 Nov 2021 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Five absent with two doctors, salary cut
सुरियावां सीएचसी का निरीक्षण कर अधीक्षक से जानकारी लेते सीएमओ डॉ. संतोष चक। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। स्वास्थ्य केंद्रो पर चिकित्सकों और कर्मचारियों की लापरवाही थम नहीं रही है। शासन और प्रशासन की सख्ती भी बेअसर साबित हो रही। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक के लगातार निरीक्षण अभियान का भी कोई असर नहीं पड़ रहा। बृहस्पतिवार को निरीक्षण में दो चिकित्सक संग पांच अनुपस्थित रहे। इनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य केंद्रो संग एएनएम केंद्रो पर कोरोना वैक्सीनेशन संग अन्य टीकाकरण अभियान चल रहा है। जिसका जायजा लेने के लिए सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक बृहस्पतिवार को सीएचसी सुरियावां पहुंचे। इस दौरान दौरान डॉ. आलोक, डॉ. राजीव गौतम, स्टाफ नर्स प्रियंका पांडेय, इरफान अनुपस्थित मिले सभी का एक दिन का वेतन काटकर स्पष्टीकरण मांगा गया। इसी तरह खेमापुर, टीकाकरण केंद्र जगतीपुर, मोढ़ बाजार, महबूबपुर, टीकाकरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जहां पर साफ-सफाई सही नहीं मिली। सीएमओ ने आए मरीजों से व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। सभी का वेतन काटते हुए भविष्य के लिए आगाह किया। चेतावनी दिया कि भविष्य में अनुपस्थित मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed