फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   First he killed his wife by slitting her throat and then came home and informed his father

Bhadohi News: पहले पत्नी की गला रेतकर की हत्या फिर घर आकर पिता को दी जानकारी

Thu, 03 Jul 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
First he killed his wife by slitting her throat and then came home and informed his father
सुरियावां। कोतवाली क्षेत्र के वारी गांव में बुधवार सुबह विवाद के बाद युवक ने पांच माह की गर्भवती पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद घर आकर पिता को जानकारी दी। इसके बाद जहर पीकर जान देने की कोशिश की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। वारी गांव निवासी रामजीयावन बिंद ने बताया कि बेटे रोहित बिंद की शादी पांच साल पहले मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र के चंदेल डढिया निवासी गुलाब बिंद की बेटी बसंती देवी (25) से हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। दो साल पहले दोनों एक बेटी के माता पिता बने। हालांकि छह महीने बाद मौत हो गई। रोहित पत्नी के साथ पुश्तैनी घर से 50 मीटर दूर अपने दूसरे मकान में रहता था। बहू पुराने घर से ही खाना बनाकर ले जाती थी। बुधवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद बेटे ने चाकू से बहू की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद रोहित पुराने घर आया बसंती की हत्या करने की बात बताकर खुद सिंदूर पी लिया। इससे वह अचेत हो गया। आरोपी के पिता ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद मौके पर पहुंची सुरियावां पुलिस, फॉरेंसिक टीम और मजिस्ट्रेट टीम ने बसंती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोट
बसंती के भाई पवन कुमार बिंद ने ससुराल वालों दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। भाई की तहरीर पर बसंती के पति, ससुर और दो ननद पर दहेज उत्पीड़न के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। युवक की पुलिस हिरासत में जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस अन्य बिंदुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

अभिमन्यु मांगलिक,पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed