फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Firing, principal with 5 injured in clash

फायरिंग, मारपीट में प्रिंसिपल संग 5 जख्मी

Wed, 16 Nov 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Wed, 16 Nov 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
 थानाक्षेत्र के खमरिया मनऊबीर गांव में मंगलवार शाम करीब छह बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से असलहे से फायरिंग कर दी गई। इसमें एक युवक घायल हो गया जबकि मारपीट में सभासद और पूर्व प्रधानाचार्य समेत पांच लोग घायल हो गए। फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।  
विज्ञापन

मनऊबीर शुक्लान में दो पक्षों के बीच किसी पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम को दोनों पक्ष अचानक आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनो पक्ष के लोग एक दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। उसी दौरान एक पक्ष की ओर से असलहे से फायरिंग कर दी गई। इसमें अनुराग शुक्ला (35) के सिर के समीप छर्रा लगने की बात सामने आ रही है, हालांकि सीएचसी के डाक्टरों ने एक्सरे के बाद स्पष्ट होने की बात कही। मारपीट में एक पक्ष से राम सजीवन इंटर कालेज खमरिया के पूर्व प्रधानाचार्य कन्हैया शुक्ल, सभासद राहुल शुक्ल, त्रिलोकी शुक्ल और दूसरे पक्ष से विनोद शुक्ल, कामेश्वर शुक्ल घायल हो गए। फायरिंग की खबर लगते ही गांव समेत आसपास सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद एसओ ओमकार यादव मयफोर्स गांव में पहुंच गए। घायलों को सीएचसी औराई में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर एक पक्ष से कन्हैया शुक्ल, अनुराग शुक्ल और दूसरे पक्ष से विनोद शुक्ल को वाराणसी रेफर किया गया। क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि फायरिंग की सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed