{"_id":"67485062752e99cd36034251","slug":"fire-caused-by-short-circuit-in-bhadohi-clothes-shop-burnt-to-ashes-chaos-ensues-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में शार्ट सर्किट से लगी आग : कपड़े की दुकान जलकर खाक, अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में शार्ट सर्किट से लगी आग : कपड़े की दुकान जलकर खाक, अफरा-तफरी
Thu, 28 Nov 2024 04:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 28 Nov 2024 04:43 PM IST
सार
बिठ्लपुर गांव स्थित कपड़े की दुकान में अचानक आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान मालिक के अनुसार पांच लाख का नुकसान हुआ है। आग पर काबू पा लिया गया है और मलिक जिस दुकान के सहारे था वो सहारा अब छिन गया है लिहाजा स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
आग लगने के बाद मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के छतमी बिठ्लपुर गांव में जीटी रोड स्थित एक कपड़े की दुकान में आग लग गयी। आग लगने से पूरा दुकान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार आग से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि आग सर्किट से लगी थी। कोईरौना थाना क्षेत्र के कसिया, दरवासी निवासी मोईन शेख ने गोपीगंज कोतवाली के विठ्ठलपुर, छतमी पर वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के किनारे एक कपड़े की दुकान खोल रखी है।
विज्ञापन
जहां वे कपड़े की सिलाई इत्यादि का कार्य करते हैं। हर दिन की भांति वे बुधवार की शाम भी दुकान बंद कर घर चले गए। बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे विद्युत शार्ट सर्किट से अचानक उनकी दुकान में आग लग गयी। आधी रात उनके दुकान से धुंआ और आग की लपटें निकलता देख मकान मालिक राजेश मौर्य ने उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा दुकान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन
आग के कारण दुकान के अंदर रखा ओवरलाक मशीन, प्लंट मशीन, सिलाई मशीन, इन्वर्टर के साथ कई थान कपड़े, सैकड़ों पीस तैयार लोअर, टीशर्ट, प्रेस, कटर मशीन, टेबल, कुर्सिया आदि जलकर राख हो गए। बताया आग के कारण करीब उनका पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान से ही पीड़ित की आजीविका चलती थी। स्थानीय लोगों ने पीड़ित को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन