{"_id":"65a58e1710bf718ca70cfae6","slug":"fire-broke-out-in-the-transformer-of-chitni-pond-power-failure-in-many-localities-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-7830-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: छितनी तालाब के ट्रांसफार्मर में लगी आग, कई मुहल्लों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: छितनी तालाब के ट्रांसफार्मर में लगी आग, कई मुहल्लों की बिजली गुल
विज्ञापन
भदोही। नगर के बाजार सलाबत खां (छितनी तालाब) स्थित ट्रांसफार्मर सोमवार की शाम जलने लगा। आग लगते ही मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। आग ने बगल के दूसरे ट्रांसफार्मर को भी चपेट में ले लिया। दोपहर में 630 केवी क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को ठीक किया गया था और शाम को 6 बजे तक आग लग गई। पास में ही रखा 250 केवी का ट्रांसफार्मर भी जल गया।
लाबत खां (छितनी तालाब) स्थित 630 केवी ट्रांसफार्मर में आग ऐसी लगी कि लोगों ने देखा नहीं था। आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थी। दूर-दूर से आग की लपटें देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। किसी से सूचना पाकर दमकल कर्मी भी अग्निशमन यंत्र लेकर पहुंचे थे। हालांकि उनके पहुंचते-पहुंचते आग काफी कमजोर हो गई थी। आग से दोनों ट्रांसफार्मर तो जले ही उससे लगे केबिल भी जल गए और आसपास के कई मोहल्लों में अंधेरा छा गया।
नागरिकों ने बताया कि बड़ा वाला ट्रांसफार्मर आज दोपहर में बिजली कर्मियों ने ठीक कर चालू किया था। न जाने कौन सी कमी रह गई थी, सायं उससे निकली चिंगारी से दोनों ट्रांसफार्मर जल गए। आग से बाजार सलाबत खां, घमहांपुर, नूरेइस्लामपुर, रामसहायपुर, पूरे साहबजादा, बाजार, काशीपुर आदि मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। मौके पर काफी भीड़ हो गई थी जिससे आग बुझाने में परेशानी होने लगी। इस पर कोतवाली पुलिस ने लोगों कई बार खदेड़ा।