फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire broke out after blast in pharmaceutical factory in jaunpur owner died due to suffocation

Jaunpur: दवा फैक्टरी में तेज धमाके के बाद लगी आग, दम घुटने से मालिक की मौत, भाई और भतीजा गंभीर

Mon, 13 Mar 2023 06:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Mar 2023 06:52 PM IST
सार

जौनपुर के ख्वाजगी टोला में घनी आबादी के बीचों बीच नूर मोहम्मद (54) एलिंपिक लैबोटरीस इंडिया नाम से दवा की फैक्ट्री चलाते थे। फैक्ट्री घर के पिछले हिस्से में था। सोमवार दोपहर तेज धमाके के बाद आग लग गई।  नूर मोहम्मद की दम घुटने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
Fire broke out after blast in pharmaceutical factory in jaunpur owner died due to suffocation
दवा फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद लगी आग, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर में सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। नगर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजगी टोला स्थित एक दवा फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद आग लग गई। घटना में दवा फैक्ट्री के मालिक की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना से इलाके में अफरातफरी की स्थिति रही। दवा फैक्ट्री का अग्निशमन विभाग में किसी प्रकार का पंजीयन नहीं था। मौके पर पहुंची अग्निशमन व प्रशासन की टीम राहत व बचाव कार्य में लगी रही। घटना का कारण सिलिंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


नगर के ख्वाजगी टोला में घनी आबादी के बीचों बीच नूर मोहम्मद (54) एलिंपिक लैबोटरीस इंडिया नाम से दवा की फैक्ट्री चलाते थे। फैक्ट्री घर के पिछले हिस्से में था। इसमें परिवार के अन्य सदस्य भी काम करते थे। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तेज धमाका होने के साथ धुआं निकलने लगे।
विज्ञापन


इसमें मौके पर काम कर रहे नूर मोहम्मद की दम घुटने से मौत हो गई। उनके बड़े भाई रेयाज (60) और भतीजा फैज (28) आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को आननफानन जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला लगा रही थी बचाने की गुहार

Fire broke out after blast in pharmaceutical factory in jaunpur owner died due to suffocation
दवा फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद लगी आग, - फोटो : अमर उजाला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घर की एक महिला छत पर बचाने के लिए गुहार लगा रही थी। पड़ोसियों ने मंजर देखा तो किसी तरह से उसको सीढ़ी से नीचे उतारा। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी। आसपास के लोग पानी डालते रहे लेकिन आग की लपटें तेज होती चली गईं। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से मिट्टी व बालू फेंककर आग पर काबू पाया।

बाहर हिस्से में बने आवासीय घर में भी गृहस्थी के सामान में लगी आग को पानी से बुझाया गया। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह पहुंचे और जायजा लिया।  उन्होंने बताया कि घटना में फॉस्फोरस व सल्फर को मिलाकर कोई तेल बनाया जा रहा था, जिससे तेज धमाके साथ हादसा हुआ।

ड्रग विभाग करेगा जांच

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि नगर के घनी बस्ती में संचालित इस दवा फैक्ट्री के लिए अग्निशमन विभाग से कोई एनओसी व लाइसेंस नहीं लिया गया था। अब तो ड्रग विभाग की जांच में पता चलेगा कि वहां से भी कोई रजिस्ट्रेशन कराया गया है या नहीं। हादसे में परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलसे थे। जिसमें एक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed