फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   fire,

शार्टसर्किट से लगी आग,दो मवेशियों की मौत

Fri, 13 Dec 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
fire,
सुरियावां। थानाक्षेत्र के अभिया-हरिपुर गांव के कीर्तीपुर मजरे में बृहस्पतिवार की रात एक छप्पर में शार्टसर्किट के कारण आग लग गई। इसमें दो मवेशियों की झुलस कर मौत हो गई। जब तक लोग आग बुझाते तब तक हजारों का सामान भी जलकर राख हो गया था। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सकों ने मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। भुक्तभोगी ने भदोही तहसील प्रशासन से क्षतिपूर्ति की गुहार है।
विज्ञापन

कीर्तीपुर निवासी सत्यनारायण उर्फ झल्लर रात में हो रही बारिश और ठंड के चलते रिहायशी छप्पर में मवेेशियों को बांधकर दूसरे छप्पर में सो रहे थे। छप्पर के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन जर्जर तारों में अचानक शार्ट सर्किट होने लगा। इससे मड़के में आग लग गई। आग की लपटों में घिरे मवेशियों के चिल्लाने पर परिवार के लोग उठकर बचाव कार्य शुरू कर दिए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। किसी तरह दो मवेशी खूंटे को उपारकर भाग निकले, लेकिन दो आग की चपेट में आकर दम तोड़ दिए। बताया जाता है कि छप्पर में ही कृषि कार्य के लिए रखा गया डीजल पंप, अनाज आदि सामान भी जल कर नष्ट हो गए। भुक्तभोगी के मुताबिक आग से एक लाख से अधिक का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed