फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   FIR against six people including husband on complaint of married woman

Bhadohi News: विवाहिता की शिकायत पर पति समेत छह पर प्राथमिकी

Sat, 30 May 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
FIR against six people including husband on complaint of married woman
चौरी। थानाक्षेत्र के जगरनाथपुर मोहनपुर में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने चौरी थाने पर सुनवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी से गुहार लगाई थी। मई हरदोपट्टी निवासी काजल यादव ने बताया कि उसकी शादी 2022 में जगन्नाथपुर मोहनपुर निवासी अनिल यादव पुत्र अभिलाष यादव के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तो सब कुछ ठीक था लेकिन उसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि 30 मार्च 2026 को पति अनिल, ससुर अभिलाष, सास जड़ौती देवी व निहाला, रंजना, वंदना पुत्री अभिलाख, शुभम ने 25 लाख क़ा गहना रख लिया औऱ मारपीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग चार पहिया वाहन की मांग कर रहे हैं और बच्चा न होने पर ताना भी देते है। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed