फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fever help desk at CHC, malaria test will be done

सीएचसी पर फीवर हेल्प डेस्क, होगी मलेरिया जांच

Sat, 09 Jul 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fever help desk at CHC, malaria test will be done
जिले में स्वास्थ्य सुविधा को मुकम्मल बनाने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। मच्छर जनित बीमारी से लड़ने की तैयारी कर स्वास्थ्य विभाग ने एक नई पहल की है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर फीवर हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। यहां मलेरिया की जांच भी की जाएगी। महज दो मिनट में पता चल जाएगा कि मलेरिया है या नहीं।
विज्ञापन

मलेरिया जांच के लिए लोगों को निजी पैथोलॉजी में पैसा देकर जांच कराने की जरूरत नहीं होगी। बस घर से निकलिए और नजदीक सीएचसी पर दो मिनट में मलेरिया की जांच कर दी जाएगी। साथ ही बता दिया जाएगा कि रिपोर्ट पॉजिटीव है या निगेटिव। सुरियावां, भदोही, गोपीगंज, डीघ, औराई सीएचसी पर फीवर हेल्प डेस्क बनाने की प्रक्रिया चल रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो यदि किसी को दो दिन से ज्यादा समय से बुखार है। तो तत्काल मलेरिया जांच करवाना चाहिए। मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने बताया कि सीएचसी पर फीवर हेल्प डेस्क बन रहे हैं। वहां जांच करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed