फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Faulty transformers should be repaired in time

Bhadohi News: खराब ट्रांसफाॅर्मर समय से दुरुस्त किए जाएं

Wed, 12 Jun 2024 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Faulty transformers should be repaired in time
ज्ञानपुर। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को जिला सिंचाई बंधु समिति की बैठक उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इसमें नहरों को समय से चलाने, खराब नलकूपों को दुरूस्त करने एवं बिजली आपूर्ति बेहतर करने पर चर्चा की गई। खराब ट्रांसफाॅर्मरों को समय से दुरूस्त करने की मांग की गई। पशुपालन, कृषि समेत कई विभाग के अधिकारियों के न पहुंचने पर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष मल्लूराम बिंद ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में ट्रांसफाॅर्मर बदलने या अन्य तकनीकी सुधार करने के लिए लाइनमैन पैसे की मांग करते हैं। एसडीओ केके गुप्ता ने कहा कि बिजली से जुड़ी कोई दिक्कत हो तो सीधे अधिकारी से बात करें। प्राइवेट लाइनमैन ठेकेदार के माध्यम से काम करते हैं। एके चौबे ने राजकीय नलकूप रामकिशुनपुर बसही को सही करने, ज्ञानपुर मुख्य नहर में खरगापुर के पास कुलाबा को खोलने और धान की रोपाई के लिए 25 जून तक नहरों को चालू करने की मांग की। एक्सईएन नहर पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्य नहर की सफाई होनी है। 25 से 28 जून के बीच नहर को चालू कर दिया जाएगा। एसडीओ बिजली ने कहा कि निजी नलकूप एवं पंपिंगसेट चलाने वाले किसान 31 मार्च 2023 तक का बिल विभाग में प्रस्तुत करें। मीटर लगवाने वालों को ही सरकार की सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। बैठक में कृषि, पशुपालन, भूमि संरक्षण और कई अन्य विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे। उपाध्यक्ष ने इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों की समस्याएं प्राथमिकता से निस्तारित करें। इस मौके पर एई नलकूप सुरेश कुमार, सुनील कुमार, एके चौबे आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed