फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Father jumped in front of the train died on the spot in bhadohi

Bhadohi: आवाज लगाता रहा बेटा, पिता ने ट्रेन के सामने लगा दी छलांग, मौके पर ही मौत

Thu, 20 Oct 2022 02:45 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 20 Oct 2022 02:45 PM IST
सार

सुजातपुर निवासी अमरेश तिवारी गुरुवार की सुबह अपने 16 वर्षीय बेटे कृष्णा को लेकर स्कूल छोड़ने जा रहे थे। अमरेश ने बच्चे को साइड में खड़ा किया और खुद ट्रैक की तरफ बढ़ चले। उनका बेटा जब तक कुछ समझ पाता, अचानक उन्होंने वाराणसी जा रही डेमू ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Father jumped in front of the train died on the spot in bhadohi
आवाज लगाता रहा बेटा, पिता ने ट्रेन के सामने लगा दी छलांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सुजातपुर गांव के पास एक अधेड़ ने बेटे के सामने ही ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक उसने परिजनों और पुलिस के व्यवहार से आहत होकर यह कदम उठाया है। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस व जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुजातपुर निवासी अमरेश तिवारी (48) गुरुवार की सुबह अपने 16 वर्षीय बेटे कृष्णा को लेकर स्कूल छोड़ने जा रहे थे। जहां सेमराध मार्ग पर कौलापुर 42 एसी क्रांसिंग पर अचानक बच्चे को खड़ा ट्रैक की तरफ बढ़ चले। उनका बेटा जब तक कुछ समझ पाता, अचानक उन्होंने वाराणसी जा रही डेमू ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। इधर रेलवे ट्रैक पर खड़ा उनका बेटा उनको आवाज लगाता ही रह गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जीआरपी ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी होते ही मृतक की मां बदहवास होकर थाने पहुंची और परिजन और पुलिस पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाये। उनके बेटे ने बताया कि उनके पिता ने एक जमीन को गोपीगंज के एक व्यापारी को बेचा था। जिसमें उनके पटिदारों का भी हिस्सा था। इसी लेकर हुए विवाद के बाद परिजनों के ही शिकायत पर पुलिस ने उन्हें रात को नौ बजे तक चौकी में बैठा लिया। जिसके बाद वे काफी आहत थे। मृतक का दो बेटा और एक बेटी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed