{"_id":"5df7c3668ebc3e87c0697476","slug":"fatal-bypass-route-bhadohi-news-vns5001595176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हुआ बाईपास मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हुआ बाईपास मार्ग
विज्ञापन
भदोही। जरा सी बारिश क्या हुई धौरहरा पुल से इंदिरा मिल चौराहे तक बाइपास मार्ग जानलेवा बन गई है। पहले से बदहाल और गड्ढों में तब्दील हो चुके मार्ग पर पहले ही दुर्घटनाएं होती आ रही हैं लेकिन दो दिन से इस पर बाइक से चलना परेशानी का सबब बन गया है। हाल यह है कि मां-बाप को बच्चों को जानलेवा सड़क की ओर न जाने की हिदायत तक देनी पड़ रही है। प्रशासन सड़क की बदहाली को लेकर बेखबर बना हुआ है।
गत सप्ताह राज्यपाल आनंदी बेन पटेल जब भदोही आई थी तो केवल वही मार्ग मरम्मत कराए गए थे जिन पर उन्हें चलना था। इंदिरा मिल बाइपास की बदहाली देखते हुए तब रेलवे ओवर ब्रिज की पूर्वी सर्विस लेन की मरम्मत कराई गई थी। पश्चिमी लेन को वैसे ही बड़े बड़े गड्ढों में छोड़ दिया गया था। पिछले दो दिन बारिश होने से सर्विस लेन ही नहीं इंदिरा मिल से लेकर धौरहरा पुल तक सड़क की बदहाली कह रही है कि सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी।
बीती रात विवेकानंद चौराहे के समीप एक बालू लदा ट्रक गड्ढे में पहिया पड़ने से पलट गया। ट्रक वाराणसी से बस्ती जा रही थी। खास बात यह है कि ट्रक चालक दिनेश पांडेय ने बताया कि न केवल हजारो रुपयों की बालू बेकार हो गई बल्कि ट्रक को क्रेन के सहारे हटाने से लेकर ट्रक ठीक कराने में उसके 40 हजार रुपये नुकसान हो गए। समस्या यहीं खत्म नहीं हुई। सोमवार को तड़के गड्ढों के चलते इसी मार्ग पर 30 मीटर की दूरी में दो ट्रकों के एक्सेल टूट जाने से ट्रक चालकों का भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
सड़को के गड्ढे नहीं पाटे जाने से अभिभावकों और छात्राओं में चिंता घर कर गई है। जमुनीपुर कालोनी के शिक्षक राकेश पाठक ने कहा कि हम लोग रोज इसी मार्ग से विद्यालय आते जाते हैं। सड़क को दुरूस्त कराने के लिए लगता है प्रशासन को दुर्घटनाओं का इंतजार है। वाहनों के खराब होने से जाम की समस्या भी बनी हुई है। लोगों ने जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद का ध्यानाकृष्ट कराते हुए मार्ग को तत्काल दुरूस्त कराने की मांग की।