फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers' wheat crop was ruined

बारिश से किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद हुई

Sat, 18 Apr 2020 09:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers' wheat crop was ruined
बारिश के बाद सिंहपुर गांव में गेहूं के बोझ को फैलाने जाता युवक। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिसका डर था आखिरकार वही हुआ। शनिवार को भदोही जिले में हुई झमाझम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेत-खलिहान में काट कर रखी फसल भीगकर लथपथ हो गई। निचले इलाकों में जलभराव हो गया और कच्ची सड़कें कीचड़ से सन गईं।
विज्ञापन

मौसम के असंतुलन की आशंका में किसान अपनी मेहनत की कमाई को सहेजने में दिन-रात जुटे थे। लॉकडाउन की पाबंदियों में भी खेतीबाड़ी का काम जैसे-तैसे चल रहा था। मगर, शनिवार को सुबह किसानों की मेहनत पर फिर कुदरत की मार पड़ गई। शुक्रवार देर रात गरज-चमक के साथ शुरू हुई बादलों की घेरेबंदी का असर सुबह दिख गया। शनिवार को सुबह सात से साढ़े सात बजे के बीच इंद्रदेव मेहरबान हो गए। इस दौरान झूमकर बारिश हुई और खेतों एवं खलिहानों में काटकर छोड़ी गई फसल भीगकर बर्बाद हो गई। किसानों को पिछले सीजन की अतिवृष्टि ने धान की फसल को चौपट कर चोट पहुंचाई थी। फिर उसके बाद गत दिनों चक्रवाती तूफान ने गेहूं की फसल को जमीन पर गिरा दिया। अब जब उपज को घर में रखने का समय आया तो बारिश ने फिर तबाही मचा दी। इससे किसानों के होश फाख्ता हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। तमाम किसान और उनके परिवारीजन फसलों को बचाने और खलिहान में रखी फसल को ढंकने में जुटे रहे। चककलूटी के किसान कैलाश नाथ ने कहा कि बची-खुची कसर अब बारिश निकाल देगी तो किसानों के हाथ कुछ नहीं आएगा। भुड़की के राजेश प्रजापति, सतई पाठक, बनवारी चौहान आदि किसान कहते हैं कि अब किसान कहां जाएं। अब भीगी फसल को सूखने में दो-चार दिन लग जाएंगे।

बारिश के बाद धूप निकलने पर गेहूं की फसल को फैलाता किसान।

बारिश के बाद धूप निकलने पर गेहूं की फसल को फैलाता किसान।- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed