फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers stage sit-in at Tehsil office; warn of 'Fill the Jails' agitation

Bhadohi News: किसानों का तहसील में धरना, जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

Tue, 11 Aug 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Farmers stage sit-in at Tehsil office; warn of 'Fill the Jails' agitation
जेल भरो आंदोलन में भदोही तहसील जाते संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी। स्रोत संगठन
सर्रोई। संयुक्त किसान मोर्चा की जिला इकाई ने सोमवार को भदोही तहसील में धरना दिया। विस्थपित किसानों को रहने की सुविधा देने समेत 15 सूत्री मांगो को ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

धरने में भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को रद्द करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके साथ ही, कृषि उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सी 2+50 प्रतिशत के फार्मूले के आधार पर घोषित करने और एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करने के लिए खरीद गारंटी कानून बनाने की भी मांग की गई। किसानों ने जबरन भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने और भूमि अधिग्रहण अधिनियम-2013 का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने बिजली व बीज विधेयक 2025 वापस लेने, बिजली क्षेत्र के निजीकरण को रोकने और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया बंद करने की भी मांग की।
विज्ञापन

मजदूरों से जुड़े मांगों में न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने, चारों लेबर कोड समाप्त कर पुराने श्रम कानून बहाल करने और मजदूरों को यूनियन बनाने का अधिकार देने की बात कही गई। जिले के धनापुर, कन्धिया, कछुवा बोझ, गोडामीर इमाम अली और जोलहापुर के किसानों की जमीन से यूपीसीडा का नाम हटाकर किसानों का नाम पूर्ववत दर्ज करने की मांग की गई। इस मौके पर इंद्रदेव पाल, जगन्नाथ मौर्य, बनारसी सोनकर, भूलाल पाल, ज्वाला प्रसाद, ज्ञान प्रकाश, भान सिंह, घनश्याम गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed