फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers should irrigate crops lightly, yield will be better

Bhadohi News: फसल की हल्की सिंचाई करें किसान, बेहतर होगा पैदावार

Thu, 07 Mar 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Farmers should irrigate crops lightly, yield will be better
जिले में बेमौसम बारिश के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि पिछैती गेहूं की खेती करने वाले किसान खेतों की हल्की सिंचाई कर बेहतर पैदावार कर सकते हैं। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक किसान साफ मौसम का लाभ उठाकर गेहूं की हल्की सिंचाई कर सकते हैं। इससे फसल की गुणवत्ता मजबूत होगी। साथ ही पैदावार भी बेहतर होगा।
विज्ञापन

किसान अगैती गेंहू की कटाई मार्च अंतिम सप्ताह में करते हैं। वहीं पिछैती गेंहू की कटाई करीब 10 अप्रैल के बाद की जाती है। पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और तेज हवा के असर के कारण गेहूं के अगैती फसल गिरी है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि बारिश होने के बाद तमाम किसान गेहूं की सिंचाई नहीं करने की सोच रहे हैं। लेकिन सिंचाई न करने का असर फसल की गुणवत्ता पर पड़ेगा। इससे अनाज कम वजनदार होंगे। बताया कि यह समय गेंहू की फसल में फूल निकलने से लेकर दाना भरने की अवस्था का है। इस अवस्था में मृदा में नमी होने से उपज में कमी आती है। अत: किसान आवश्यकता अनुसार फसल की हल्की सिंचाई अवश्य करें। इससे आगामी दिनों में चलने वाली गर्म हवाओं का असर फसल पर कम होगा। खासकर बौने यानी पिछैती गेहूं की बेहतर पैदावार लेने के लिए किसान फसल की हल्की सिंचाई जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed