फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers should do farming after seeing monsoon, will get profit

मानसून को देखकर किसान करें खेती, मिलेगा लाभ

Mon, 30 Aug 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers should do farming after seeing monsoon, will get profit
अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां की ओर से अवसानपुर गांव में कृषक प्रशिक्षण चौपाल का आयोजन हुआ। विशेषज्ञों ने कहा कि मानसून की जानकारी लेकर खेती करने पर किसान अधिक उपज ले सकते हैं। कृषक प्रशिक्षण चौपाल में प्रसार विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने कहा कि मानसून के हिसाब से खेती करना फायदे का सौदा है। किसानों को कृषि विशेषज्ञों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए खेती करना चाहिए। पशु चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. जीके चौधरी ने मौसमी रोगों के निवारण और पोल्ट्री फार्म के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कृषि विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कृषि और मौसम की समन्वयता के बारे में बताते हुए कृषि मौसम बुलेटिन के प्रयोग, उचित समय पर खरपतवार नाशक का छिड़काव करने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मेघदूत और दामिनी एप्लीकेशन का प्रदर्शन कर कृषकों को प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधान विद्याधर चौहान ने वैज्ञानिकों का किसानों के साथ संवाद को सार्थक पहल बताया। इस अवसर पर प्रमोद पासवान, राजेश पाल, जिलेदार उपाध्याय, राजेंद्र चौहान, सूर्यभान पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed