{"_id":"671d5463bcfd56979907adf4","slug":"farmers-clamor-for-opening-of-aurai-sugar-mill-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-118295-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: औराई चीनी मिल चालू करने के लिए किसानों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: औराई चीनी मिल चालू करने के लिए किसानों ने भरी हुंकार
विज्ञापन
करीब डेढ़ दशक से बंद औराई चीनी मिल को चालू कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को मिल परिसर के पास धरना दिया। सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जल्द मिल चालू कराने की मांग की। कहा कि जब तक मिल चालू नहीं होगी वह आंदोलन करेंगे। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री और गन्ना आयाम समिति के प्रमुख सांई रेड्डी ने कहा कि कभी पूर्वांचल की शान रही दी सहकारी चीनी मिल औराई राजनीति का शिकार हो गई। इस कारण साल 2006 में बंद कर दी गई। उसे चालू कराने के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर मुख्यमंत्री तक ने आश्वासन दिया, लेकिन 2017 से लेकर अब तक शुरू करने के लिए कोई पहल नहीं की गई।
एथेनाल प्लांट लगाने की भी बात कही गई, लेकिन उसे भी नहीं लगाया गया। अगर चीनी मिल चालू हो जाए तो भदोही संग आसपास के जिले के किसानों को जहां लाभ मिलेगा वहीं युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। किसानों ने कहा कि यह तो अभी चिंगारी है, आग लगनी बाकी है। अगर आवश्यकता पड़ी तो विधानसभा को भी घेरने से गुरेज नहीं करेंगे। सरकार यदि किसानों की नहीं सुनती तो ऐसी सरकार रहने से कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन
भारतीय किसान संघ गांव-गांव जाकर गन्ने की खेती करने वाले किसानों की सूची बनाएगी और चीनी मिल को चालू कराकर ही दम लेगी। अंत में एसडीएम बरखा सिंह को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर काशी प्रांत के मंत्री अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष हरिशंकर उपाध्याय, जिला मंत्री रोहित सिंह, इंद्रासन सिंह, रवि शेखर, बंशीधर उपाध्याय, प्रेम बहादुर सिंह, अनिल मिश्रा आदि रहे।