फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers become empowered by taking advantage of schemes: MP

योजनाओं का लाभ उठाकर सशक्त बने किसान:सांसद

Fri, 22 Jan 2021 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers become empowered by taking advantage of schemes: MP
ऊंज। किसान कल्याण मिशन के तहत बृहस्पतिवार को सेमराध धाम परिसर में किसान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद रमेशचंद्र बिंद ने किया। किसानों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर किसान सशक्त बन सकते हैं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि किसी के बहकावे में आकर विरोधी कदम उठाने से स्वयं का नुकसान है। सरकार किसानों के हित में कदम उठाकर काम कर रही है। जरूरत पड़ी तो किसानों की समस्या का समाधान कराने के लिए वह आगे की पंक्ति में खड़े रहेंगे। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि किसान रासायनिक खेती से हटकर जैविक खेती की ओर बढ़ें। दलहनी फसलों में ज्वार, बाजरा, अरहर, चना, मूंग, मसूर, उर्द तिलहन में सरसों, सूर्यमुखी, राई, तिल की खेती, समसामयिक फसल गेहूं, धान के साथ सब्जी आदि से माली हालात को बदला जा सकता है। एसपी रामबदन सिंह ने मिशन शक्ति योजना को महिलाओं के लिए समय मांग की बताई। उद्यान अधिकारी सुनील तिवारी ने कहा कि परंपरागत खेती के साथ औद्यानिक खेती अधिक लाभपरक है। मेले में मौजूद विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा कर किसानों के समस्याओं का समाधान किया। इस मौके पर ब्रह्मादेव सिंह, रामनाथ तिवारी, दयाशंकर गिरी, डॉ. एके संत, धर्मराज बिंद, रामबली सिंह, शिवाकांत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed