{"_id":"5eafec8f8ebc3e905e2bb469","slug":"farmers-are-unable-to-sell-wheat-due-to-lack-of-vehicles-bhadohi-news-vns523217960","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन नहीं मिलने से किसान नहीं बेच पा रहे गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन नहीं मिलने से किसान नहीं बेच पा रहे गेहूं
विज्ञापन
चौरी। लॉकडाउन में चालान कटने के डर से किसान क्रय केंद्रों पर जाने से कतरा रहे हैं। इसलिए क्रय केंद्रों पर किसान नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लॉकडाउन में गेहूं खरीद का लक्ष्य भी लड़खड़ाता दिख रहा है।
लॉकडाउन में दो सप्ताह पूर्व खुले गेंहू क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति वेदमनपुर पर सन्नाटा पसरा है। किसान वाहन चालक चेकिंग के नाम पर केंद्र पहुंचने से कतरा रहे हैं और किसान चाह कर भी अपना गेहूं नहीं बेंच पा रहा है। काफी मशक्कत के बाद केंद्र पर अब तक मात्र 25 क्विंटल गेहूं की खरीदारी कर विभाग के लिए लक्ष्य हासिल कर पाना मुश्किल दिख रहा है।
बताते हैं कि क्रय केंद्र की खोलने की मांग पर विभाग ने किसी तरह लॉकडाउन में केंद्र को शुरू तो करा दिया है, लेकिन किसान केंद्र तक गेहूं ले जाने में असमर्थ हैं। किसान रामकुमार, विनोद कुमार, रामाआसरे, कड़ेचंद आदि ने कहा कि कटाई-मड़ाई के बाद से ही वह गेहूं को बेचने की सोच रहे हैं, लेकिन पुलिसिया भय वाहन चालकों को इस तरह सता रहा है कि वह जाने को तैयार नहीं है। यदि कोई वाहन चालक केंद्र तक जाने की हिम्मत भी जुटाता है तो वह बीच में हो रही जांच की जद में आकर वाहनों का या तो चालान कटाकर लौटता है या फिर सीज कराकर।
विज्ञापन
केंद्र सचिव कमला प्रसाद शुक्ला ने कहा कि किसान गेहूं को क्रय करने के लिए दिन भर फोन तो करते हैं लेकिन पुलिस के भय से नहीं पहुंच पा रहा हैं, जिसका असर है कि अब तक मात्र 25 क्विंटल ही खरीदारी हो पाई है। इस संबंध में जब एसडीएम भदोही आशीष मिश्रा से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र तक आने-जाने वाले वाहनों पर रोक नहीं है। क्षेत्र के सभी थाना, चौकी और कोतवाली को निर्देश जारी कर खेतीबारी से जुड़े वाहनों को न रोकने की सख्त हिदायत दी जा चुकी है। यदि किसी तरह की समस्या आ भी रही है तो किसान तहसील प्रशासन तक अपनी समस्या पहुंचाकर समस्या का समाधान पा सकता है।