{"_id":"67ec39dc5ea6728d6905a42a","slug":"farmer-registry-lekhpal-suspended-for-negligence-notice-issued-to-three-including-the-ration-dealer-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-124226-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाॅर्मर रजिस्ट्री : लापरवाही पर लेखपाल निलंबित, कोटेदार समेत तीन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाॅर्मर रजिस्ट्री : लापरवाही पर लेखपाल निलंबित, कोटेदार समेत तीन को नोटिस
विज्ञापन
जिलाधिकारी विशाल सिंह ने मंगलवार को फाॅर्मर रजिस्ट्री रजिस्ट्रेशन की प्रगति जानने के लिए कंसापुर, वारी और पकरी कला गांव का निरीक्षण किया। इससे कर्मचारियों की पोल खुल गई। पकरी कला में पंचायत भवन बंद मिलने पर सचिव, रोजगार सेवक को नोटिस जारी किया जबकि फार्मर रजिस्ट्री में रुचि न लेने पर लेखपाल त्रिवेणी सिंह को निलंबित कर दिया। उपस्थित न होने पर कोटेदार को भी नोटिस जारी किया।
जिले में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति ठीक नहीं है। शासन के निर्देश पर भले ही लगातार बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन 50 फीसदी ही लोगों की फार्मर रजिस्ट्री बन सकी है। मंगलवार को डीएम ज्ञानपुर के कंसापुर, वारी और पकरी कला गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां मिलने पर कार्रवाई की गईं। डीएम ने कहा कि सरकार की यह योजना आप लोगों के लाभ के लिए है। इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करें। अपने-अपने ग्राम पंचायत की प्रगति बढ़ाने में सहयोग दें। उन्होंने लेखपाल, कोटेदार, सहज जन सेवा केंद्र संचालक से कहा कि वह सभी समन्वय बनाकर फार्मर रजिस्ट्री रजिस्ट्रेशन कराने में सहयोग दें। डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि जिन ग्राम पंचायत में 70 प्रतिशत से कम फार्म रजिस्ट्री का रजिस्ट्रेशन हुआ है, उनकी सूची तत्काल डीएसओ को दें। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि 70 प्रतिशत से कम प्रगति वाले गांव के कोटेदारों को चिन्हित करें और ऐसे लोगों का राशन न दें जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराया है। उन्होंने किसानों से आनलाईन सहमति प्राप्त करते हुए ई-केवाईसी की कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कहा कि फार्मर रजिस्ट्री होने से भविष्य में सभी योजना का लाभ किसानों को मिलेगा। इस मौके पर अपर जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार सिंह आदि रहे।