फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farewell to mother with moist eyes, idols immersed

नम आंखो से दी मां को विदाई, प्रतिमाएं विसर्जित

Sun, 17 Oct 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farewell to mother with moist eyes, idols immersed
ज्ञानपुर के थानीपुर में नहर की पुलिया से प्रतिमा विसर्जन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। नौ दिनों तक पूजन आराधना के बाद पंडालों में स्थापित भगवती प्रतिमाओं का भक्तों ने नम आंखों से शुक्रवार और शनिवार को विसर्जन किया। चिह्नित नहरों और तालाबों में 533 प्रतिमाएं नम आंखों से विसर्जित की गईं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भक्ति गीतों पर भक्त थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। देवी गीतों से समूचा इलाका भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

थानीपुर स्थित ज्ञानपुर मुख्य नहर के अलावा चकवा महावीर और विभिन्न तालाबों, सरोवरों में लोगों ने विधिविधान से विसर्जन कर मां दुर्गा को विदाई दी। इस दौरान जमकर जयकारे लगे। झूमते-नाचते इलाके का भ्रमण करने के बाद विसर्जन स्थल पर पहुंचे तमाम देवी भक्तों की आंखें मां को विदाई देते समय नम हो गईं। जयकारे लगाते हुए मूर्तियों को जल प्रवाहित किया गया। ज्ञानपुर मुख्य नहर में दर्जनों पंडालों की मूर्तियों को विसर्जित किया गया। ज्ञानपुर और गोपीगंज थानों की पुलिस मूर्ति विसर्जन के जुलूस से लेकर विसर्जन स्थल तक तैनात रही। विसर्जन जुलूस में जमकर गुलाल उड़े और देवी भक्ति में मगन भक्तों ने डीजे की धुन पर नाचते हुए पहुंचकर मूर्तियों का विसर्जन किया। मोढ़ : दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार और शनिवार को देर शाम तक नहरों में किया गया। इसी तरह डुडवां, उगईपुर, जमुंनीपुर अठगवा, पुरानी मोढ़, कोछिया, भिखारीरामपुर, कस्तूरीपुर, बनकट, मनीगंज, करियांव की मूर्तियां विसर्जित की गईं। चौरी : थानाक्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मां दुर्गा की मूर्तियों को विसर्जित किया गया। बाल दुर्गा पूजा समिति बनकट सरोई के ग्रामीण प्रतिमा का विसर्जन उगापुर नहर में किया। चौरी बाजार, ममहर बाजार, लक्षापुर बाजार, रोटहा, कोल्हड़, अनेगपुर, मानिकपुर, चकभुईधर सहित दर्जनों स्थानों की मूर्तियों का लठियां नहर में विसर्जन किया गया। इसके अलावा डोमनपुर, बरवा, मईहरदोपट्टी, गिरिया, निदुर, अठगोड़वा आदि स्थानों की मूर्तियां जय माता दी के नारों के बीच आसपास की नहर में विसर्जित की गईं। औराई : नौ दिन तक चले नवरात्र में पंडालों में विराजमान मां दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों का विसर्जन क्षेत्र के उगापुर स्थित ज्ञानपुर नहर प्रखंड में किया गया। सुबह से ही भदोही, औराई और अन्य क्षेत्रों की मूर्तियों का विसर्जन उगापुर बाजार के आगे नहर में होता रहा। ऊंज : नवरात्रि के पवित्र एवं पावन अवसर पर क्षेत्र के सीकीचौरा, नवधन, कुरमैचा, गोधना, सुभाष नगर, सुधवै, बिछिया, बरईपुर, चकसारनाथ आदि गांवों में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार विजय यादव, क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह सहित फ़ोर्स उपस्थित रहीं। इस मौके पर मनोज ओझा, भीम शुक्ला, राहुल सोनी, कृष्ण मुरारी कनौजिया, हृदयतोष उपाध्याय आदि भक्तगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कौलापुर : आदर्श मां दुर्गा सिंगार समिति सुजापुर में मां दुर्गा के विसर्जन का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से किया गया। डीजे पटाखों के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थानीय भैरोपुर हनुमान मंदिर तालाब पर विसर्जित किए। मां के जयकारे के साथ सभी भक्तों ने नम आंखों से मां का विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed