फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Family ID will be made for 18,851 pensioners

Bhadohi News: 18,851 पेंशनरों की बनेगी फैमिली आईडी

Tue, 05 Nov 2024 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Family ID will be made for 18,851 pensioners
ज्ञानपुर। जिले में राशन कार्ड से वंचित 18,851 पेंशनरों की जल्द ही फैमिली आईडी बनेगी। ताकि भविष्य में उनकी पेंशन न रूक सके। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने सभी बीडीओ और अधिशासी अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया। कहा कि फैमिली आईडी बनाने में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

हर परिवार की फैमिली आईडी बनाना शासन की प्राथमिकता में है। पहले चरण में राशन कार्ड से वंचित लोगों की आईडी बनाई जा रही है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भविष्य में उक्त आईडी का होना जरूरी होगा। इसलिए अधिकारियों की तरफ से इसे बनवाने के लिए जोर दिया जा रहा है। जिले में ऐसे वृद्धा, निराश्रित और दिव्यांग पेंशनरों की फैमिली आईडी बनाई जाएगी जिनके पास राशनकार्ड नहीं है। इसके लिए सभी छह बीडीओ और सातों नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। वैसे तो वृद्धा पेंशन के 62 हजार, निराश्रित पेंशन के 38 हजार और दिव्यांग पेंशन के 15 हजार लाभार्थी हैं, लेकिन राशन कार्ड न बनने वाले पेंशनरों की संख्या 18 हजार 851 है।
विज्ञापन




किस योजना के कितने लाभार्थी

वृद्धा पेंशन 62 हजार

निराश्रित पेंशन 38 हजार

दिव्यांग पेंशन 15 हजार



कोट

वृद्धा पेंशन के 12 हजार 21, विधवा पेंशन के 5098 और दिव्यांग पेंशन के 1732 लाभार्थी हैं जिनकी फैमिली आईडी बनाई जानी है। सभी बीडीओ और ईओ को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. शिवाकांत द्विवेदी,सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed