फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Family Benefit Scheme disposed cases

पारिवारिक लाभ योजना के मामलों को निबटाए

Sun, 23 Oct 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Sun, 23 Oct 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर।जिले के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। अधिकारी जनप्रतिनिधियों का सहयोग करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ पहुचाएं। जनता के प्रति जबाबदेही हम सब की होती है। राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना के लंबित मामलों का निस्तारण एक माह के अंदर किया जाए। गंगा के किनारे के 46 गांवों को शौचालय से संतृप्त करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जाए। छेंछुआ गांव में मिट्टी कटान रोकने के लिए विस्तृत प्रोजेक्ट बनाएं।       
विज्ञापन

यह निर्देश शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति के बैठक में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने  नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि धन          उपलब्धता के बावजूद विकास कार्य न होना गंभीर विषय है। इसे ठीक किया जाए। 
विज्ञापन

बीएसए से कहा कि जिन स्कूलों की चहरदीवारी टूटी है या शौचालय नहीं हैं, उसे पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत तीन सड़कें बन चुकी हैं। दो और सड़कें दिसंबर तक पूरी हो जाएंगी। डीपीआरओ से कहा कि गांव में जो शौचालय अधूरे हैं, उसे पूरा कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री अर्बन, ग्रामीण आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम योजना, सर्व शिक्षा अभियान योजना, मिड-डे-मिल इंदिरा आवास की विभागवार समीक्षा की गई।

 इस मौके पर डीएम सुरेश कुमार सिंह, ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र, एमएलसी रामलली मिश्रा, सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय, सीएमओ डीके सोनकर समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed