{"_id":"618e857801342040cd4da892","slug":"fake-liquor-factory-caught-in-up-three-smugglers-arrested-two-absconding","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में नकली शराब फैक्ट्री पकड़ीः सरकारी ठेके पर बेची जाती थी नकली शराब, तीन तस्कर गिरफ्तार, दो फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में नकली शराब फैक्ट्री पकड़ीः सरकारी ठेके पर बेची जाती थी नकली शराब, तीन तस्कर गिरफ्तार, दो फरार
Fri, 12 Nov 2021 08:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 12 Nov 2021 08:48 PM IST
सार
भदोही में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्राइम ब्रांच, भदोही कोतवाली और आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को भदोही के पिपरिस गांव में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से भारी मात्रा में शराब और उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो भाग गए। आरोप है कि नकली शराब सरकारी दुकान से बेची जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि पिपरिस गांव में नकली शराब तैयार कर सरकारी मदिरा की दुकान से बेची जाती है। शुक्रवार को सीओ अजय कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने छापा मारकर तस्कर सुलाबचंद्र गौतम, गुलाब चंद्र गौतम निवासी रमैया पिपरिस और सुरेश यादव निवासी असनांव बाजार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सरकारी मदिरा के दुकानदार के घर से तीन ड्रम केमिकल, 48 लीटर कच्ची शराब, 1617 शीशी ठेके की शराब, 13 शीशी खाली और 810 ढक्कन, रैपर बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ठेके की शराब में नकली शराब मिलाकर नई शीशी तैयार करते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गईं
घमहापुर निवासी क्रांति बिंद खाली शीशी मुहैया कराता है। बताया कि अविनाश बिंद और कालू फरार हो गए। दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। आरोपियों के खिलाफ जालसाजी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर चालान किया गया।