फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Failure of the generator caused a huge jam on the toll plaza

जेनरेटर की खराबी से टोल प्लाजा पर लगा भीषण जाम

Mon, 10 Aug 2020 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Failure of the generator caused a huge jam on the toll plaza
लालानगर टोलप्लाजा पर लगा जाम। - फोटो : BHADOHI
लालानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर लालानगर स्थित टोलप्लाजा पर सोमवार की दोपहर उस समय वसूली प्रक्रिया ठप हो गई जब पश्चिमी छोर पर लगे जेनरेटर में अचानक खराबी आ गई और दोनों छोर पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। तेज धूप के कारण जाम फंसे बड़े वाहनों के बेतरतीब ढंग से खड़े होते ही न पैदल आवागमन कर रहे लोग इधर से उधर हो पा रहे थे न बाइक चार पहिया वाहन। झमेला बढ़ते देख प्रबंधन ने गोपीगंज कोतवाली पुलिस समेत राजमार्ग मंत्रालय, रीजनल कार्यालय प्रयागराज तथा वाराणसी के अधिकारियों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल कृष्णानंद राय ने किसी तरह जाम समाप्त कराकर आवागमन शुरू कराया। प्रबंधक शिवश्याम यादव ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लगभग एक घंटे बाद जेनरेटरों की खराबी दूर कराकर वसूली कार्य शुरू कराया जा सका।
विज्ञापन

फिनिशिंग कार्य नहीं हो सका पूर्ण, हादसों की संभावना
लालानगर। लगभग दो वर्ष से निर्माणाधीन स्थायी टोल का निर्माण कार्य मार्च माह तक पूरा कराकर एनएचएआई ने वसूली तो शुरू करा दी लेकिन अभी तक टोल प्लाजा पर फिनिशिंग कार्य पूरा न होने पर सड़क पर हादसों की आशंका बनी रहती है। वर्तमान में भी टोल का एक-दो लेन बंद करके कार्य कराए जा रहे हैं इस बीच कभी उत्तरी लेन तो कभी दक्षिणी लेन को डायवर्ट कर आवागमन कराते रहने से वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व के दिनों के हालात पर नजर दौड़ाई जाय तो अब प्लाजा के आसपास एक दर्जन से अधिक बाइक सवार गिर कर चोटिल होकर अपना उपचार करा रहे हैं जबकि दुर्घटनाओं में आधा दर्जन महिला-पुरुष दम तोड़ चुके हैं। पीडी अश्विनी राय ने कहा कि फिनिशिंग कार्य को गति दी गई है। शीघ्र ही वाहनों चालकों को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed