{"_id":"60291bcb8ebc3ee94d3c9c71","slug":"facilities-reaching-home-from-arogya-mela-cmo-bhadohi-news-vns574581564","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेले से घर तक पहुंच रहीं सुविधाएं: सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेले से घर तक पहुंच रहीं सुविधाएं: सीएमओ
विज्ञापन
पीएचसी महजूदा में जन आरोग्य मेले का जायजा लेतीं सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह। संवाद
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोग्य मेले से घर तक पहुंच रहीं सुविधाएं: सीएमओ
फोटो:01
महजूदा समेत छह पीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक्षण
जिले के सभी 17 पीएचसी पर 1698 मरीजों का हुआ उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर/पाली। जिले के 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी में मेले में आने वाले 1698 मरीजों का उपचार किया गया। गंभीर बीमारी से ग्रसित 11 मरीजों को जिला अस्पताल और संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। मेले में आयुष्मान भारत के 52 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड वितरित किया गया।
सीएम की प्राथमिकता में शामिल जन आरोग्य मेला सभी पीएचसी पर आयोजित हुआ। केंद्रों पर सुबह से मरीजों की भीड़ आनी शुरू हुई। चिकित्सकों की टीम ने महिला, पुरुष और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने महजूदा, कसियापुर, दुर्गागंज पीएचसी समेत छह केंद्रों का जायजा लिया। सभी स्थानों पर व्यवस्थाएं ठीक मिली। महजूदा पीएचसी पर प्रभारी डॉ. अभिषेक नाग के न रहने पर सीएचसी सुरियावां प्रभारी डॉ. आरबी पाठक की देखरेख में मेला संपन्न हुआ। व्यवस्थाएं ठीक होने पर सीएमओ ने सराहना की। सीएमओ ने कहा कि आरोग्य मेले के माध्यम से सरकार स्वास्थ्य सेवाएं घर तक पहुंचा रही है। इसका लोगों को फायदा भी मिल रहा है।
मेले में 43 चिकित्सा अधिकारी, 234 पैरामेडिकल स्टाफ को मेला संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेेले में 723 पुरुष, 746 महिला और 229 बच्चों का उपचार किया गया। हल्की खांसी, बुखार जैसे सामान्य बीमारी से परेशान लोगों को दवाएं दी गई जबकि गंभीर बीमारी से ग्रसित 11 मरीजों को रेफर किया गया।