फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eyes are being kept on 159 people who came from abroad, 59 have been investigated

विदेश से आए 159 लोगों पर नखी जा रही नजर, 59 की हुई है जांच

Thu, 16 Dec 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Eyes are being kept on 159 people who came from abroad, 59 have been investigated
नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हैै। अब तक विदेशों से होकर आए 159 लोगों में से 109 लोगों से संपर्क किया गया है। इनमें से अब तक 59 लोगों का स्वैब लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजा गया गया था। इनमें से सभी लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकी जिन्हें ट्रैस नहीं किया जा सका है, उनके लिए टीम लगायी गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर सामान्य होने के बाद नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर खतरा बढ़ गया है। जिले से विदेशों में गए 159 लोगों की घर वापसी होने पर स्वास्थ्य विभाग सभी की जांच में जुट गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष चक ने बताया है कि अब तक कुल 159 लोग आ चुके है, जिसमें से 109 लोगों से संपर्क किया गया है। इसमें 59 लोगों के स्वैब को जांच के लिए वाराणसी भेजा गया था। इसमें सभी की रिपोट निगेटिव आई है। बाकी लोगों से संपर्क कर जांच के लिए सैंपलिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि जो लोग भी विदेश से होकर आ रहे हैं, उन्हें होम क्वारंटीन किया जा रहा है। आठ दिन बीतने के बाद ही उनका स्वैब लिया जाता है। सभी को जागरूक किया जा रहा है, ताकि संक्रमण से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed