{"_id":"62321d3b9c7b0d7ea646f481","slug":"expressed-displeasure-over-cancellation-of-files-of-groups-bhadohi-news-vns643468591","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूहों की फाइल निरस्त करने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूहों की फाइल निरस्त करने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
अभोली ब्लॉक सभागार में मंगलवार को बीएलबीसी (ब्लाक लेबल बैंकर्स कमेटी) की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूहों के बैंक खाते खोलने में आ रही अड़चनों को लेकर चर्चा की गई। समूहों से जुड़े लोगों का कहना था कि कुछ बैंक समूहों से जुड़ी फाइलों को सीधे निरस्त कर देते हैं। वह ऐसा न करें। जहां कमी हो उसे बताएं और आपस में चर्चा के आधार पर उसमें सुधार कराकर खाता खोलवाएं और समूहों की मदद कराएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को लाभान्वित किया जा सके।
खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक अभिषेक सिंह ने सभी को भरोसा दिया कि बैंकों की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। समूहों के खातों को लेकर आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूहों के सीसीएल खातों को वित्त पोषित करने के लिए विशेष ध्यान देना जरूरी है। अधिक से अधिक समूहों को वित्त पोषित करने से महिलाओं में स्वावलंबन की भावना बढ़ेगी और आत्मनिर्भर होंगी। सहायक विकास अधिकारी आईएसबी गणेश राय ने कहा कि मतेथू शाखा में 18 फाइलें भेजी गई थीं। जिनमें से केवल तीन स्वीकृत की गईं। अन्य 15 को रिजेक्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि शाखा प्रबंधक इसमें सहयोग करें, कमियां बताकर फाइलों को रिजेक्ट ना करें। उन्होंने यह भी कहा कि कमियां बताकर और उसे दूर कराकर अधिक से अधिक समूहों को वित्त पोषित कर लाभान्वित किया जाना चाहिए। इस मौके पर शाखा प्रबंधक पवन कुमार, रवि भारती, राहुल सिंह, विष्णु चौरसिया, सौरभ सिंह, राहुल अनिल गुप्ता, उमाशंकर बिंद आदि मौजूद रहे।