फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Expo Mart will transfer

मार्ट के हस्तांतरण का रास्ता साफ

Fri, 13 Dec 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Expo Mart will transfer
भदोही। 200 करोड़ की लागत से बने कारपेट एक्सपो मार्ट को कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) को हस्तांतरण का रास्ता साफ हो गया है। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) की सीईओ कृतिका ज्योत्सना के साथ परिषद पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मार्ट का निरीक्षण करने के बाद परिषद के चेयरमैन सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि हम मार्ट लेने के लिए तैयार हैं। इसके लिए अगले वर्ष 20 जनवरी की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन

मार्ट परिषद को हैंडओवर करने की जिम्मेदारी बीडा सीईओ को दी गई है। उन्होंने बीडा सभागार में सीईपीसी पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसके बाद सभी लोग मार्ट का निरीक्षण करने पहुंचे। ग्राउंड फ्लोर से लेकर द्वितीय तल और छत का निरीक्षण करने के बाद चेयरमैन के साथ साथ प्रशासनिक सदस्यों ने माना कि मार्ट की पूर्व की खामियों को दुरुस्त किया जा चुका है। निरीक्षण में वातानुकूल पूरी तरह काम नहीं कर रहा, जिसे एक दो दिन में ठीक करने का आश्वासन दिया गया है। इसके अलावा बाकी रह गई मामूली त्रुटियों को ठीक करा दिए जाने के सीईओ के आश्वासन के बाद मार्ट हस्तांतरण के लिए स्वीकृति दी।
विज्ञापन

बीडा सीईओ ने पदाधिकारियों साफ किया कि 20 जनवरी से पहले पहले हम बाकी कमियों को भी दूर करा लेंगे। इसके लिए वहां मौजूद कार्यदायी संस्था को अल्टीमेटम दिया और यह भी कहा कि वे बीच में कभी भी मार्ट देखने के लिए आ सकती हैं। निरीक्षण में परिषद के अधिशासी निदेशक संजय कुमार, अब्दुल रब अंसारी, उमेश कुमार गुप्ता, हुसैन जफर हुसैनी भी थे। सीईपीसी चेयरमैन ने कहा कि मार्ट के हस्तांतरण के बाद मुख्यमंत्री से इसका उद्घाटन कराने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed