{"_id":"61535dc88ebc3ef8d81d7888","slug":"evms-from-maharashtra-and-bihar-kept-under-tight-security-bhadohi-news-vns614279314","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र और बिहार से आई ईवीएम, कड़ी सुरक्षा में रखी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र और बिहार से आई ईवीएम, कड़ी सुरक्षा में रखी गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंगलवार को महाराष्ट्र और बिहार से ईवीएम मशीन मंगाई गई। कुल 2040 सीयू, 1780 बीयू और 2200 वीवीपैट को कड़ी सुरक्षा के बीच वेयर हाउस में रखा गया है। पहले स्तर पर इनकी जांच नवरात्र में शुरू होगी।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता पुनरीक्षण के साथ ही अन्य तैयारियां करीब साल भर से की जा रही हैं। जिले की तीनों विधानसभा में 1371 बूथों और 10 फीसदी रिजर्व रखने के लिए करीब 1500 ईवीएम की मांग की गई थी। महाराष्ट्र और बिहार से मंगलवार को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन आ गई। आयोग की ओर से ईवीएम को आवंटित भी कर दिया है। महाराष्ट्र के नंदूबार से 1050, औरंगाबाद से 650, जालना से 340 कंट्रोल यूनिट और बिहार के जनपद सारन से 1780 बैलेट यूनिट के अलावा 2200 वीवीपैट पहुंच गई है। प्रशासनिक अफसरों ने कड़ी सुरक्षा के बीच इन्हें वेयरहाउस में रखवा दिया है।
अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में आई ईवीएम सुरक्षित रखी गई है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में इनकी प्रथम स्तरीय जांच की जाएगी। चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग ने कोविड प्रोटोकाल का खास ध्यान रखने को कहा है। सभी तैयारियां इसी के मुताबिक हो रही हैं। आयोग मतदान प्रतिशत वृद्धि को लेकर भी गंभीर भी है। कम मतदान वाले बूथों को चिह्नित कर वहां खास जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। महिला और पुरुष मतदाताओं का अनुपात जिन क्षेत्रों में कम है, वहां इसमें वृद्धि पर विशेष जोर दिया जाएगा।