फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Every ninth day a child goes missing, more number of girls

हर नौवें दिन गायब होता है एक बच्चा, लड़कियों की संख्या ज्यादा

Fri, 10 Jun 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Every ninth day a child goes missing, more number of girls
कभी किसी नाबालिग बच्चे का अपहरण तो कभी किसी को बहला-फूसलाकर भगा लिया जाता है। परिवार के लोग इधर-उधर खोजते हैं, लेकिन उनका पता नहीं चलता है। पुलिस के रिकार्ड के अनुसार जिले में औसतन हर नौवें दिन एक बच्चा गायब होता है। हालांकि उनमें से ज्यादातर की बरामदगी कहीं न कहीं से कर ली जाती है। गायब होने वाले बच्चों में लड़कियों की संख्या अधिक होती है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीते छह महीने में कुल 20 बच्चे गायब होने की जानकारी मिली। बच्चों के गायब होने पर विभिन्न थानों में मुकदमा भी दर्ज किया गया, लेकिन उसमें से चार अभी भी बरामद नहीं हो पाए हैं। गायब हुए बच्चों में सात बालक और 14 बालिकाएं शामिल हैं। इसमें से पांच बालक और 12 बालिकाएं बरामद तो कर ली गई हैं, लेकिन दो बालक और दो बालिकाएं अभी बरामद नहीं हुए हैं। बीते कुछ वर्षों की बात करें तो जनवरी 2006 से लेकर अब तक डेढ़ सौ से अधिक बच्चे गायब हुए हैं। इनमें से 37 बच्चे अभी तक नहीं मिल पाए हैं। उनकी तलाश अब भी जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती का कहना है कि जो भी बच्चे गायब होते हैं, उनकी रिपोर्ट दर्ज की जाती है। उसके बाद परिवार के लोगों से विभिन्न तरह की जानकारी लेकर उनकी खोज की जाती है। काफी हद तक बच्चे बरामद भी हुए हैं। इधर, छह माह में गायब हुए 20 बच्चों में से चार की बरामदगी की जानी है। बच्चों को खोजने के लिए बीच-बीच में अभियान भी चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed