फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Every Indian must step forward for the glory of the Tricolour: Deepak

तिरंगे की शान के लिए हर एक भारतीय को रहना होगा आगे: दीपक

Tue, 11 Aug 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Every Indian must step forward for the glory of the Tricolour: Deepak
चौरी में भाजपा की निकली तिरंगा यात्रा में शामिल लोग। स्रोत संगठन
जंगीगंज। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा अभियान के तहत सोमवार को जिले के चौरी, डीघ व सेमराधनाथ मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।चौरी मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि तिरंगा देश की अस्मिता का प्रतीक है। इसकी रक्षा और इसके मान को बढ़ाने के लिए हर एक व्यक्ति को खड़ा रहता चाहिए। इसी तरह डीघ मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल ने किया।
विज्ञापन

मौके पर पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, संतोष पांडेय, रेनू पांडेय, सुनील मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी नवीन मिश्रा, अखिलेश तिवारी रहे। वहीं सेमराधनाथ मंडल व असनाव मंडल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। असंनाव मंडल मुख्य अतिथि औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने तिरंगा के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed