{"_id":"5ecfdb1c8ebc3e905b57824c","slug":"entered-the-hospital-broke-the-table-chairs-bhadohi-news-vns5271698182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में घुस कर मेज, कुर्सियां तोड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में घुस कर मेज, कुर्सियां तोड़ीं
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के रामरायपुर स्थित भदोही हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने घुस कर कुर्सियां और मेज क्षतिग्रस्त किए जाने के अलावा संचालक के साथ मारपीट की। बकौल संचालक ये वही लोग हैं जो गत दिनों अस्पताल में डिलिवरी का केस लेकर आए थे तथा बगैर भुगतान किए जबरन मरीज को लेकर चले गए। तब से हर रोज अस्पताल पर आ कर धमकी दे रहे थे। संचालक ब्रिजेश कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
संचालक ने तहरीर में बताया कि आज सायं 4 बजे जब वे अपने अस्पताल में काम निपटा रहे थे तभी दिलीप राय अपने कुछ साथियों के साथ आए और मेज, कुर्सियां तोड़ने लगे। लात घूंसों से मारा पीटा और इलाज का पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। शोरशराबा होने पर अस्पताल के कर्मचारियों के जमा होने से पहले सभी भाग गए।
उन्होंने पुलिस को बताया कि ये लोग पिछले चार दिन से हर रोज अस्पताल आकर धमका रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने बुधवार को पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह से मिल कर जान माल की सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी। कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि मामले में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।