फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Enrollment of six and a half thousand children doubtful

साढ़े छह हजार बच्चों का नामांकन संदिग्ध

Wed, 08 Dec 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Enrollment of six and a half thousand children doubtful
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिले के साढ़े छह हजार बच्चों का दो से तीन स्कूलों में नामांकन करा दिया गया है। डीबीटी के दौरान आधार लिंक होने से ऐसे बच्चों की लिस्ट सामने आ गई है। अब बेसिक शिक्षा विभाग स्कूलों से नाम कटवाने में जुट गया है।
विज्ञापन

जिले के 892 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में एक लाख 83 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। कोरोना संक्रमण के कारण अबकी बार नामांकित प्रत्येक बच्चे को दो सेट यूनिफार्म, बैग, जूता, मोजा आदि की खरीद के लिए 1100 रुपये की दर से अभिभावकों के खाते में डीबीटी की गई। एक लाख 42 हजार बच्चों का डाटा फीट होने के बाद पांच नवंबर को खाते में रकम भेजी गई, लेकिन आधार मिसमैच सहित अन्य तकनीकी खामियों के कारण एक लाख 25 हजार अभिभावकों के खाते में ही रकम पहुंच सकी। पोर्टल पर साफ्टवेयर ने साढ़े छह हजार बच्चों का नामांकन संदिग्ध मानते हुए डीबीटी की रकम नहीं भेजी। ये बच्चे दो से तीन स्कूलों में प्रवेश ले चुके हैं। अब ऐसे बच्चों का प्रवेश निरस्त कराया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि पोर्टल पर साढ़े छह हजार बच्चों का नामांकन संदिग्ध दिखा है। प्रधानाध्यापक के माध्यम से प्रवेश निरस्त किया जा रहा है। पहले चरण में डीबीटी से वंचित 50 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी की तैयारी शुरू हो गई है। जिला समन्वयक कल्पनाथ मिश्र ने बताया कि पहले चरण में एक लाख 43 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते डीबीटी की गई थी। इसमें से 17 हजार के करीब अभिभावकों के खाते में तकनीकी खामी से रकम नहीं पहुंची, जबकि 40 हजार अभिभावकों का डाटा फाइनल नहीं हो सका था। उन्होंने बताया कि सभी खामियों को सुधारकर डाटा फीड कराया जा रहा है। दिसंबर में ही ऐसे बच्चों के अभिभावकों के खाते में रकम भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed