फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Encroachment removed by the administration of village society

ग्रामसमाज की जमीन से प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

Fri, 11 Dec 2020 05:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed by the administration of village society
औराई। तहसील क्षेत्र के कनेहरी गांव में ग्रामसमाज की जमीन पर अवैध अतिक्रमण को शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने हटवा दिया। आठ अस्थायी निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया गया, जबकि कुछ लोगों के आग्रह करने पर एक सप्ताह की मोहलत दी गई। जिन आठ लोगों के भवनों को ढहाया गया उन्हें कुछ दूर स्थित सरकारी जमीन पर डेढ़-डेढ़ बिस्वा आवंटन किया गया।
विज्ञापन

कनेहरी गांव में 19 बीघे ग्रामसमाज की जमीन पर 220 केवीए विद्युत सब स्टेशन का निर्माण होना है। उक्त जमीन के एक बड़े हिस्से पर कुछ ग्रामीणों ने स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण कर लिया था। जिसके कारण बिजली विभाग की ओर से सब स्टेशन का निर्माण शुरू नहीं करा सका। तहसील प्रशासन ने पूर्व में नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था लेकिन वहां से कब्जा नहीं हटा। शुक्रवार की दोपहर उप जिलाधिकारी औराई आशीष कुमार मिश्रा ने पुलिस फोर्स और जेसीबी मशीनों के साथ पहुंचकर अस्थायी बने आठ निर्माण को हटवा दिया। वहीं 20 ऐसे लोग थे जो कि पक्का निर्माण किए थे, उन लोगों ने स्वयं एक हफ्ते की मोहलत मांग कर अपने हाथों से अतिक्रमण हटाने के लिए आग्रह किया। एसडीएम ने एक हफ्ते की मोहलत देते हुए हिदायत दिया कि वे स्वयं हटा लें। एक सप्ताह में निर्माण न हटा तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि जिन आठ लोगों का अस्थायी मकान गिराया गया उन्हें पूर्व में ही डेढ़-डेढ़ बिस्वा जमीन आवंटित की गई है। तहसील प्रशासन की ओर से इस दौरान सभी को एक-एक कंबल भी दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार तनुजा निगम, हल्का लेखपाल श्रवण कुमार, कोतवाल श्रीकांत राय सहित पुलिस बल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed