फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Elixir for wheat, mercury rolled

गेहूं के लिए बरसा अमृत, पारा लुढ़का

Sat, 06 Feb 2021 04:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
Elixir for wheat, mercury rolled
ज्ञानपुर। जिले के कई इलाकों में शुक्रवार की रात बारिश हुई। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की से तेज बारिश किसानों को प्रसन्न होने के साथ-साथ मायूस होने की वजह भी दे गई। गेहूं के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है तो सरसों की फसल में माहो लगने का खतरा बढ़ गया है। मौसम के बदले मिजाज में हवाएं चलने से अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री गिर गया। सुबह-शाम हवा चलने से गलन भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

मकर संक्रंाति से पड़ रही ठंड फरवरी के पहले दिन से नरम पड़ गई। सुबह से धूप खिलने से दिन का अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोगों को हल्की गर्मी महसूस होने लगी। बृहस्पतिवार की रात में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला। शुक्रवार को दिन भर आसमान में काले बादल मंडराते रहे। रात करीब नौ बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई और 12 से एक बजे तक कई इलाकों में हल्की तो कई स्थानों पर तेज बारिश हुई। बारिश के कारण अधिकतम तापमान शुक्रवार को 21 डिग्री तक ही पहुंचा। सुबह-शाम गलन भरी हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कृषि विशेषज्ञ बारिश को गेहूं के लिए फायदेमंद मान रहे हैं।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि बारिश फसलों के लिए लाभप्रद है। गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों को इस बारिश से कोई नुकसान नहीं है। अगर दो से तीन दिन बादल छाए रहेंगे तो माहो लग सकता है। वहीं दूसरी ओर बारिश के बाद शनिवार को किसान प्याज की रोपाई के लिए खेत तैयार करने में जुट गए जबकि पिछैती आलू की खुदाई भी तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed